फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atrangi Re: रहमान और इरशाद ने मुंबई में जमाई कमाल महफिल, ‘अतरंगी रे’ के अलबम की खूब हुई तारीफ

Tue, 07 Dec 2021 04:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Atrangi Re: Rahman and Irshad gathered in Mumbai the album of 'Atrangi Re' was highly praised
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इरशाद कामिल के गीतों और ए आर रहमान की धुनों ने हिंदी सिनेमा को कई कालजयी गीत दिए हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर लौटी है निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ के साथ। सोमवार को दोनों ने मिलकर यहां मुंबई के एक पंच सितारा होटल में इसी फिल्म के गानों के साथ शाम गुलजार की। शाम वैसे तो सुरों की ही थी लेकिन इसमें चार चांद लगाने को सारा भी मौजूद रहीं। झलक यहां अक्षय कुमार की भी दिखी जिन्होंने अपने प्रशंसकों को ये साफ कर दिया कि ये फिल्म सारा अली खान और धनुष की है, उनका तो इस फिल्म में बस छोटा सा रोल है। 24 दिसंबर को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘अतरंगी रे’ का म्यूजिक साल का पहला ऐसा फिल्मी अलबम है, जिसे पूरे देश में एक सुर में सराहा जा रहा है।

Atrangi Re: Rahman and Irshad gathered in Mumbai the album of 'Atrangi Re' was highly praised
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रहमान वैसे तो किसी समारोह में इन दिनों कम ही नजर आते हैं। और, उनकी परफॉर्मेंस आमने सामने देखना तो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम कभी नहीं होता। रहमान इस शाम को अपने पूरे बेतकल्लुफी वाले मूड में दिखे। कभी वह गीतकार इरशाद कामिल से चुहल करते तो कभी फिल्म निर्देशक आनंद एल राय संग कोई शरारत। यूं लगा कि जैसे फिल्म की अतरंगी आत्मा उनके गानों से निकलकर उनके साथ इस शाम मंच पर आ गई है। रहमान ने फिल्म के गानों पर खूब महफिल जमाई। ‘तूफान सी कुड़ी’ ने शाम को एक कदमताल दी जिसपर श्रोताओं ने फिर ‘तेरे रंग’ और ‘तुम्हें मोहब्बत’ जैसे गानों तक का सुरीला सफर किया।

 

Atrangi Re: Rahman and Irshad gathered in Mumbai the album of 'Atrangi Re' was highly praised
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाम का एक और खास जश्न इस फिल्म का संगीत रिलीज करने वाली म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के नाम भी रहा। टी सीरीज सोमवार को ही दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाला यूट्यूब चैनल भी बना। 20 करोड़ ग्राहकों वाले यूट्यूब चैनल का खिताब हासिल करने पर शाम को मौजूद तमाम लोग टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार को बधाई देते दिखे। भूषण के मुताबिक, ‘फिल्म ‘अतरंगी रे’ का म्यूजिक इस कामयाबी का जश्न मनाने का बिल्कुल सही मौका है। इस फिल्म के गाने ऐसे हैं जो हर उम्र, हर तबके और हर क्षेत्र के लोगों को पसंद आ रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Atrangi Re: Rahman and Irshad gathered in Mumbai the album of 'Atrangi Re' was highly praised
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने हिंदी और तमिल दोनों में बने हैं। इस मौके पर संगीतकार ए आर रहमान ने कहा कि तब भी कोई फिल्म और इसकी कहानी पूरे देश का चक्कर लगाती निकलती है तो इसके संगीत को भी कहानी के साथ ही सफर करना होता है। इसके किरदारों और इसके भावों का इसका संगीत ही प्रतिबिंब बनता है। फिल्म ‘अतरंगी रे’ जैसी कहानियां संगीतकारों को भी संगीत में नए नए प्रयोग करने के मौके देती हैं। रहमान ने इस शाम को यादगार बनाने के साथ ही फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों को फिल्म की कामयाबी की बहुत बहुत शुभकामनाएं भी दीं।

 

विज्ञापन
Atrangi Re: Rahman and Irshad gathered in Mumbai the album of 'Atrangi Re' was highly praised
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संगीत का सफर अपनी मंजिल पर पहुंचा तो फिल्म के सितारे अक्षय कुमार और सारा अली खान मंच पर नमूदार हुए। फिल्म के तीसरे सितारे धनुष किसी वजह से कार्यक्रम में पहुंच नहीं सके। मंच पर सारा ने अक्षय कुमार की तारीफों के खूब पुल बांधे। वहीं अक्षय ने अपने ही अंदाज में फिल्म की टीम और मीडिया से बातें कीं। सबसे अहम बात उन्होंने इस मौके पर ये कही कि फिल्म ‘अतरंगी रे’ की कहानी जब आनंद ने उन्हें सुनाई तो वह तुरंत इसका हिस्सा बनने को राजी हो गए। फिल्म में उनका छोटा सा रोल है लेकिन फिल्म की कहानी बहुत कमाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed