फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का निधन, 'शोले' में 'कालिया' के किरदार से हुए थे मशहूर

Mon, 30 Sep 2019 01:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Sep 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
viju khote shole fame kalia passed away
viju khote - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का सोमवार सुबह निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 77 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू खोटे ने फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।






viju khote shole fame kalia passed away
viju khote - फोटो : social media
विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। 'शोले' के अलावा फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में उनके किरदार 'रॉबर्ट' को आज भी याद किया जाता है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 3' में भी वो नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने शम्भू काका का किरदार किया था। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा विजू खोटे थियेटर में भी सक्रिय रहे। मराठी थियेटर में उन्होंने कई साल काम किया है। 
viju khote shole fame kalia passed away
viju khote - फोटो : social media
विजू खोटे 'शोले' फिल्म में 'कालिया' बने थे। उन्हें आज भी इसी किरदार से जाना जाता है। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इस रोल के लिए उन्हें 2500 रुपये फीस मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
viju khote shole fame kalia passed away
viju khote - फोटो : social media

विजू खोटे को अभिनय विरासत में मिली थी। उनके पिता नंदू खोटे नामी स्टेज अभिनेता थे और बुआ दुर्गा खोटे दिग्गज अभिनेत्री थीं। विजू की बड़ी बहन शुभा खोटे भी फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं।

विज्ञापन
viju khote shole fame kalia passed away
viju khote - फोटो : social media

विजू खोटे के निधन पर बॉलीवुड के जाने माने लोगों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। फिल्ममेकर अशोक पंडित, ईशा गुप्ता और कविता कौशिक समेत दूसरे सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विजू खोटे को विरासत में मिली थी अदाकारी, बहन और भांजी भी हैं मशहूर एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed