फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devara Actress Saif Ali Khan Said Sharmila Tagore did not get Him The National Award For Film Hum Tum

Saif Ali Khan: मां शर्मिला टैगोर ने नहीं दिलाया था सैफ को राष्ट्रीय पुरस्कार, इस कारण मिला था नेशनल अवॉर्ड

Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
सार

सैफ अली खान को साल 2005 में फिल्म हम तुम के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। लोगों का इसे लेकर कहना था कि शर्मिला टैगोर की वजह से उन्हें अवॉर्ड मिला था।

विज्ञापन
Devara Actress Saif Ali Khan Said Sharmila Tagore did not get Him The National Award For Film Hum Tum
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने साल 2005 में अपनी फिल्म 'हम तुम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इस फिल्म उनके साथ रानी मुखर्जी नजर आई थीं। पिछले कुछ सालों में कुछ लोगों ने अभिनेता की जीत पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में हाल ही में सैफ ने एक बातचीत के दौरान इसे लेकर स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने में उनकी मां और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की कोई भूमिका नहीं आई है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि उन्होंने ये इसलिए जीता क्योंकि उनकी मां उस समय सीबीएफसी की अध्यक्ष थीं, लेकिन उनका इससे कोई लेना-देना नहीं था।

विज्ञापन

शर्मिला ने नहीं दिलाया था सैफ को पुरस्कार

सैफ अली खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने को लेकर इस लिए विवाद शुरू हुआ, क्योंकि शाहरुख खान की 'स्वदेश' और ऋतिक रोशन की 'कोई मिल गया' भी इस रेस में शामिल थी। सैफ ने कहा, 'मेरी मां ने मेरे लिए यह नहीं खरीदा। क्योंकि अगर मेरी मां मुझे कुछ दे सकती थीं, तो वह मुझे और भी बहुत कुछ देतीं। मुझे लगता है कि अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया होता तो वह मेरी मां नहीं होतीं।' उन्होंने बताया कि जूरी के प्रमुख सुधीर मिश्रा ने उन्हें बताया कि अभिनेता ने अपने प्रदर्शन की सहजता के कारण पुरस्कार जीता है। 

विज्ञापन


Shahrukh Khan: शाहरुख खान के हमशक्ल के लिए फरिश्ता बने थे सलमान खान, भेजे थे राशन और पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिल्म में शानदार प्रदर्शन के लिए जीता था पुरस्कार

जब पुरस्कारों की घोषणा हुई, उस दौरान सैफ लंदन में थे। वह इसमें हिस्सा लेने में भी काफी घबरा रहे थे। इस दौरान शर्मिला टैगोर ने उन्हें निजी जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, 'उस वर्ष जूरी के प्रमुख सुधीर मिश्रा ने मुझे पुरस्कार देते समय कहा कि वे मुझे प्रदर्शन की सहजता के कारण यह पुरस्कार दे रहे हैं।'

कुणाल कोहली ने साझा किया था ये किस्सा

इससे पहले एक बातचीत में निर्देशक कुणाल कोहली ने कहा था कि जब सैफ को अवॉर्ड मिला था, तब वे लंदन में छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब यह घोषणा हुई कि उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। तो सैफ ने कहा कि क्या मुझे जाना चाहिए? तो मैंने बोला कि क्या तुम पागल हो, प्लीज जाओ! तो उन्होंने कहा कि मैं लंदन में छुट्टियां मना रहा हूं। आपको लगता है कि वे मुझे लंदन से टिकट देंगे? हम हंसे और कहा कि वे आपको मुंबई से दिल्ली का टिकट देंगे, लंदन से दिल्ली का नहीं। तो फिर उन्होंने कहा कि हां अम्मी और अब्बू भी कह रहे हैं कि मुझे जाना चाहिए।' 

Deadpool And Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के नए ट्रेलर ने अटकलों पर लगाई मुहर? दिखी लेडी डेडपूल की झलक!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed