Aamir Khan: भाई फैसल खान ने आमिर से तोड़े सारे रिश्ते; परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, जल्द करेंगे कानूनी कार्रवाई
Aamir Khan Brother Faissal Cut Ties With Family: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैसल के अपने परिवार से मतभेद होने की खबरें काफी दिनों से सामने आ रही हैं। अब फैसल ने बयान जारी करते हुए आमिर समेत अपने ही परिवार से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैसल खान ने तोड़ा नाता
एक समय पर अभिनेता और निर्देशक रह चुके फैसल खान ने अब अपने परिवार से सारे संबंध तोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए आधिकारिक रूप से ये ऐलान किया है कि अब वो न अपने भाई आमिर से किसी तरह की आर्थिक मदद लेंगे और न ही उनके साथ किसी पारिवारिक संबंध में रहना चाहते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
फैसल ने बयान किया जारी
पैपराजी पेज 'ताहिर जासूस' और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फैसल खान ने बयान जारी कर कहा कि अब से वह न तो अपने पिता ताहिर हुसैन और मां जीनत ताहिर हुसैन के परिवार का हिस्सा माने जाएंगे और न ही किसी संपत्ति में उनका कोई दावा रहेगा। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो आमिर खान के घर में अब नहीं रहेंगे और किसी तरह की मासिक भत्ता या सहायता भी नहीं लेंगे।
फैसल ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
फैसल ने आरोप लगाया कि 2005 से 2007 के बीच उन्हें जबरन दवाइयां दी गईं और एक तरह से घर में नजरबंद कर दिया गया। उनका कहना है कि कुछ पारिवारिक सदस्यों ने व्यक्तिगत हितों के लिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उनकी आजादी छीन ली।
मानसिक बीमारी के आरोपों को बताया साजिश
फैसल का दावा है कि अक्टूबर 2007 में उन्हें उनके हस्ताक्षर अधिकार छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। जब उन्होंने इनकार किया, तो उनके खिलाफ मानसिक बीमारी- 'पैरेनॉइड स्किजोफ्रेनिया' का झूठा आरोप लगाया गया। उनके मुताबिक, उनकी मां और बहन ने ये आरोप लगाया था कि वह समाज के लिए खतरा हैं। लेकिन 2008 में अदालत ने सभी आरोप खारिज कर दिए और फैसला फैसल के पक्ष में सुनाया।
ये खबर भी पढ़ें: Nitish Bharadwaj: फिर से श्रीकृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं नितीश भारद्वाज, बताया- जन्माष्टमी का असली अर्थ
परिवार पर दोबारा षड्यंत्र और मानहानि का आरोप
हाल ही में मीडिया को बयान देते हुए फैसल ने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 में फिर से परिवार ने उन्हें बदनाम किया और मीडिया में यह फैलाया कि वह तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि असली षड्यंत्र उनके परिवार की ओर से हुआ है, जिसने न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया बल्कि करियर और निजी जीवन को भी तबाह कर दिया। अब फैसल कानूनी कदम उठाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कोर्ट में याचिका दायर करेंगे और इस मुद्दे को न्याय के दरवाजे तक लेकर जाएंगे।
आमिर खान और परिवार का जवाब
फैसल के इन आरोपों के जवाब में आमिर खान और परिवार ने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने फैसल की बातों को दुखद और भ्रामक बताते हुए खंडन किया। परिवार का कहना है कि फैसल से जुड़े हर फैसले मेडिकल एक्सपर्ट्स और परिवार के सामूहिक सहमति से लिए गए थे और इनमें कोई बुराई या षड्यंत्र नहीं था। उन्होंने मीडिया से अपील की कि इस निजी मामले को सनसनीखेज तरीके से न पेश किया जाए।
भाईचारे में आई दरार की लंबी कहानी
बता दें वर्षों से फैसल और आमिर के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं। पहले भी फैसल अपने भाई पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने ये तक कहा कि उन्हें एक साल से ज्यादा समय तक घर में बंद रखा गया और बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी।
फिल्म 'मेला' से किया था डेब्यू
एक वक्त पर फैसल खान ने फिल्म ‘मेला’ में अभिनय किया था, लेकिन उनके करियर ने कभी उड़ान नहीं भरी। इसके उलट, आमिर खान ने हिंदी सिनेमा में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं और देश-विदेश में नाम कमाया। दोनों भाइयों के बीच का फासला, समय के साथ और बढ़ता चला गया।