{"_id":"67aac3b521abc98837030808","slug":"rapper-kanye-west-says-goodbye-to-x-expresses-gratitude-to-elon-musk-in-his-last-post-2025-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanye West: विवादों में रहने वाले कान्ये वेस्ट ने एक्स को कहा अलविदा, आखिरी पोस्ट में एलन मस्क को दिया धन्यवाद","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kanye West: विवादों में रहने वाले कान्ये वेस्ट ने एक्स को कहा अलविदा, आखिरी पोस्ट में एलन मस्क को दिया धन्यवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:03 AM IST
सार
Kanye West: हमेशा विवादों में रहने वाले कान्ये वेस्ट का एक्स अकाउंट निष्क्रिय हो गया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि यह एक्स की तरफ से किया गया है या रैपर ने खुद ही इसे बंद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ दिनों से यहूदी विरोधी, स्त्री द्वेषी और नस्लवादी टिप्पणियों के बाद मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट का एक्स अकाउंट निष्क्रिय हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रैपर ने खुद अपना अकाउंट बंद किया है या फिर एक्स की तरफ से इसे बंद किया गया है।
2 of 6
बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट
- फोटो : एक्स
एलन मस्क को दिया धन्यवाद
अकाउंट बंद होने से पहले कान्ये वेस्ट ने एक्स के मालिक एलन मस्क का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, "मैं अब ट्विटर से लॉग आउट कर रहा हूं। मैं एलन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका दिया। दुनिया को एक साउंडिंग बोर्ड के रूप में इस्तेमाल करना बहुत ही सुखद रहा है।"
3 of 6
बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- @biancacensorigram
ट्रेलर स्विफ्ट पर की थी टिप्पणी
यह घटनाक्रम तब हुआ जब वेस्ट ने सुपर बाउल के दौरान टेलर स्विफ्ट पर टिप्पणी की। स्विफ्ट इस इवेंट में अपने बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्से का समर्थन करने आई थीं। कान्ये वेस्ट ने इस बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर यह संस्कृति के बारे में है तो हम टेलर स्विफ्ट को टीवी पर एक अश्वेत व्यक्ति को नीचा दिखाने वाला गाना गाते हुए और ऐसी चीजों का आरोप लगाते हुए क्यों देख रहे हैं, जो अश्वेत व्यक्ति को जीवन भर के लिए नीचा दिखा सकती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी
- फोटो : एक्स
कई बार कर विवादों में घिर चुके हैं कान्ये वेस्ट
इसके अलावा कान्ये वेस्ट ने कई बार एक्स पर विवादित और नफरत भरी पोस्ट्स साझा की थीं। उन्होंने खुद को 'नाजी' कहा और यौन तस्करी के आरोपों में जेल में बंद संगीत जगत के दिगग्ज शॉन पी. डिडी को रिहा करने की अपील की थी। इसके अलावा उन्होंने नाजिवाद का प्रचार करने वाले कपड़े अपने आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए लगाए थे। वहीं, उन्होंने अधिक वजन वाली महिलाओं की भी आलोचना की थी। साथ ही, उन्होंने अपने अकाउंट पर अश्लील कंटेंट भी पोस्ट की थी।
विज्ञापन
5 of 6
कान्ये वेस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanye__west_official
प्रतिबंध की उठ चुकी थी मांग
इसके बाद, कान्ये वेस्ट के अकाउंट पर 'संवेदनशील कंटेंट चेतावनी' का टैग लग गया था। उनकी इन आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद कई मशहूर हस्तियों जैसे डेविड श्विमर और पियर्स मॉर्गन ने एक्स से कान्ये वेस्ट को प्लेटफार्म से प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।