फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Captain America Brave New World Exclusive: लाल गुस्सा या गुस्से में लाल, एमसीयू में रेड हल्क की धमाल एंट्री

Thu, 06 Feb 2025 09:13 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Captain America Brave New World Exclusive Harrison Ford Shares His Experience with Amar Ujala
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल की सिनेमाई दुनिया यानी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 35वीं फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ अगले हफ्ते 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रेड हल्क बने हैरिसन फोर्ड ने ‘अमर उजाला’ के साथ अपना खास अनुभव साझा किया है।


Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मीडिया-पैपराजी पर साधा निशाना, रजत दलाल संग किए गए पॉडकास्ट का वीडियो वायरल

Captain America Brave New World Exclusive Harrison Ford Shares His Experience with Amar Ujala
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) के दीवानों के लिए इस बार का वैलेंटाइंस डे खास होने वाला है। बड़े परदे पर उनकी नई कैप्टन अमेरिका से मुलाकात होने वाली है। हालांकि, ये नया कैप्टन अमेरिका उन्हें वेब सीरीज ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ में ही दिख चुका है लेकिन, इसकी बड़े परदे पर शानदार एंट्री अब होने जा रही है, एमसीयू की 35वीं फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में। इस फिल्म का जो दूसरा इससे बड़ा धमाका है वह थैडियस रॉस के रूप में हैरीसन फोर्ड का एमसीयू में कदम रखना। 
Vicky Kaushal: ‘छावा’ के डायरेक्टर ने रात भर विक्की को क्याें बांधकर रखा? लक्ष्मण उतेकर ने खुद साझा की घटना

Captain America Brave New World Exclusive Harrison Ford Shares His Experience with Amar Ujala
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल की काल्पनिक सिनेमाई दुनिया का ये एक अलग ही प्रयोग बनने जा रहा है क्योंकि सूत्र बताते हैं कि फिल्म में थैडियस रॉस को अमेरिका का राष्ट्रपति बनता दिखाया गया है जो गर्मी बढ़ने पर रेड हल्क में बदल जाता है। एमसीयू के प्रशंसकों ने इस काल्पनिक दुनिया में हल्क को पहले पहल ‘आयरनमैन’ की रिलीज के साल 2008 में ही आई एमसीयू की दूसरी फिल्म ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ में देखा था। लेकिन, ये लाल वाला हल्क उससे काफी भिन्न है। हरा वाला हल्क जहां गुस्सा होने पर अपना चरम रूप दिखाता है, वहीं ये लाल वाला हल्क अपने आसपास की गर्मी से अपना रूप बदलने लगता है। एमसीयू के प्रशंसक अरसे से इस कहानी में ‘थंडरबोल्ट्स’ के आ जुड़ने का इंतजार करते रहे हैं और मार्वल स्टूडियोज की इस नई फिल्म में यही होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain America Brave New World Exclusive Harrison Ford Shares His Experience with Amar Ujala
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने रेड हल्क का किरदार निभा रहे हैरिसन फोर्ड से कैप्टन अमेरिका के रूप में एंथनी मैकी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में जानना चाहा तो कहते हैं, “एंथनी एक बहुत ही चतुर, अनुभवी और जटिल अभिनेता हैं। मैंने उनका बहुत सारा काम देखा है। उनका काम करने का तरीका अनोखा है और वह अपने किरदारों में अपना बुद्धि कौशल और अपनी कल्पना का बहुत ही संतुलित समावेश करते हैं। उनके साथ काम करना एक खुशी की बात थी। हमने अभिनय के बारे में ज्यादा बातचीत तो नहीं की लेकिन हमारा साथ यादगार रहा। सबसे खास बात ये है कि वह अपने काम को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं।”

विज्ञापन
Captain America Brave New World Exclusive Harrison Ford Shares His Experience with Amar Ujala
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ मार्वल कॉमिक्स पर आधारित अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है जिसका नायक सैम विल्सन यानी नया कैप्टन अमेरिका है। यह ‘कैप्टन अमेरिका’ फिल्म श्रृंखला की चौथी किस्त है और इसकी कहानी वेब सीरीज ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’(2021) से आगे बढ़ती है। फिल्म का निर्देशन जूलियस ओना ने किया है और इसकी पटकथा रॉब एडवर्ड्स, मैल्कम स्पेलमैन, डालन मुसन, ओना और पीटर ग्लैंज आदि ने लिखी है। पिल्म का मुख्य किरदार यानी कैप्टन अमेरिका की भूमिका में इस बार अभिनेता एंथनी मैकी दिखेंगे। इस सीरीज की तीसरी कड़ी तक कैप्टन अमेरिका के रूप में अभिनेता स्टीव रोजर्स दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed