{"_id":"6628a891d936506dee0afa60","slug":"kareena-kapoor-khan-son-taimur-quality-time-in-tanzania-their-vacation-pics-goes-viral-savanna-girl-and-boy-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kareena Taimur Tanzania: तंजानिया में बेटे तैमूर के साथ वेकेशन मना रही हैं करीना, फैंस बोले- छोटे बेटे जेह..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Taimur Tanzania: तंजानिया में बेटे तैमूर के साथ वेकेशन मना रही हैं करीना, फैंस बोले- छोटे बेटे जेह..
Wed, 24 Apr 2024 12:12 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:12 PM IST
सार
करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ तंजानिया की ट्रीप पर गई हैं। फैंस उनकी इन फोटोज पर जमकर प्यार बसरा रहे हैं। कुछ फैंस सवाल भी कर रहे हैं कि अपने छोटे बेटे जेह अली खान को कहां छोड़ आई हो मम्मी (करीना)...।
विज्ञापन
करीना कपूर खान-तैमूर अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'क्रू' में एयरहोस्टेज जैस्मीन की दमदार भूमिका ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म की सफलता के बाद बेबो अपने बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने तंजानिया गई हैं। लेकिन इस वेकेशन पर बेबो अपने छोटे बेटे जेह और पति सैफ अली खान को साथ नहीं ले गई हैं। लगता है बेबो तौमूर के साथ ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं।
तंजानिया में करीना-तैमूर
करीना ने कुछ ही घंटों पहले अपनी और बड़े बेटे तैमूर की कुछ लाजवाब तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में मां-बेटे की लाजवाब बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इन फोटोज में करीना अपने बेटे के साथ सवाना की शानदार सफारी का मजा लेते दिख रही हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वेकेशन पर सैफ अली खान और उनका छोटा बेटा जेह अली खान भी गए हैं। लेकिन करीना ने आज सोशल मीडिया पर अपनी और तैमूर की फोटो ही अपलोड की हैं। दरअसल, सैफ और करीना अपने दोनों बेटेों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते थे। इसलिए इन दोनों ने मिलकर ये ट्रीप बनाई।
विज्ञापन
सवाना गर्ल और बॉय
पहली दोनों तस्वीरों में करीना अपने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने नीले रंग की जीन्स और शर्ट पहनी है साथ ही उन्होंने धूप से बचने के लिए गॉगल्स भी लगाए हुए हैं। उनका यह सिंपल और सोवर लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तैमूर ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी है साथ ही सफेद रंग की टोपी पहनी हुई है। दोनों ही फोटो में तैमूर हिरण को निहारते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, ''सवाना गर्ल और बॉय, तंजानिया 2024''
फैंस के मजेदार कमेंट्स
एक फैन ने लिखा, ''बेहद प्यारी दिख रही हो करीना।'' एक और फैन ने लिखा, ''मा और बेटे.. दोनों ही बेहद क्यूट हो।'' एक और फैन ने लिखा, ''छोटे बेटा जेह कहां हैं, उसे कहा छोड़ आई हो मम्मी।'' एक और फैन ने लिखा, ''मुझे फैमिली के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।''
वर्कफ्रंट
29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में दर्शकों को दमदार कॉमेडी देखने को मिली। करीना की इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सिंघम अगेन' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

View this post on Instagram