{"_id":"66599e90683f76855f0d7905","slug":"mr-mrs-mahi-actress-janhvi-kapoor-said-was-seeking-validation-from-the-wrong-places-after-her-mom-demise-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: मां श्रीदेवी के निधन के बाद असुरक्षा की भावना से घिर गई थीं जान्हवी, एक्ट्रेस ने साझा किया दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: मां श्रीदेवी के निधन के बाद असुरक्षा की भावना से घिर गई थीं जान्हवी, एक्ट्रेस ने साझा किया दर्द
Fri, 31 May 2024 03:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 31 May 2024 03:26 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने बताया है कि अपनी मां के निधन के बाद वह असुरक्षा की भावनाओं से घिर गई थीं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। वह अपनी मां के बहुत करीब थीं, जिनका 2018 में निधन हो गया। मां के निधन से जान्हवी सदमे में आ गई थीं। उनकी डेब्यू फिल्म कुछ महीने बाद ही रिलीज होने वाली थी, जब उनकी मां का देहांत हो गया था। इस पॉडकास्ट के दौरान अभिनेत्री ने अपने सबसे मुश्किल दौर पर खुल कर बात की है। अब, जान्हवी ने अपने जीवन के उस बेहद कमज़ोर दौर के दौरान अपनी मानसिक स्थिति पर खुल कर बात की है।
विज्ञापन
असुरक्षा के भाव से घिर गई थीं जान्हवी
जान्हवी ने कहा कि वह अपनी मां के देहांत के बाद असुरक्षा की भावना से घिर गई थीं। उन्हें खुद के महत्व को समझने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि उन्हें इसे समझने का सही तरीका ही नहीं पता था। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी शरीर से जुड़ी समस्याओं, हिंदी भाषा पर अपनी पकड़ को लेकर असुरक्षा और अधिकांश जमीनी मानवीय अनुभवों की कमी पर भी बात की।
विज्ञापन
Kantara-Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में इस मशहूर अभिनेता की हुई एंट्री
विज्ञापन
'नहीं समझ आता खुद को क्या महत्व दें'
उन्होंने कहा, 'जब लोग आपके और आपके पारिवारिक बैकग्राउंड की वजह से आपके लिए एक खास धारणा बनाते हैं और आपको इसके लिए खेद महसूस कराया जाता है। स्कूल में, जब भी आप दोस्त बनाते हैं या अच्छा करते हैं या आपको किसी भी तरह का अवसर मिलता है, तो उसे हमेशा आपके परिवार से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे मे आपको फिर पता नहीं होता कि आप खुद को व्यक्तिगत रूप से क्या महत्व दें।'
Sundar C: 'अरनमनई 4' के निर्देशक ने किया ये बड़ा खुलासा, विजय सेतुपति और राशि खन्ना से जुड़ा है मामला
'देवरा' में आएंगी नजर
बात करें जान्हवी के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल वह अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। ये फिल्म आज रिलीज हो चुकी है। यह एक क्रिकेट ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ श्रीकांत अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ तेलुगु फिल्म 'देवरा' में भी नजर आने वाली है। इसके बाद वह एक बार फिर अभिनेता वरुण धवन के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में दिखेंगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बवाल' में नजर आई थीं।
Bujji and Bhairava: दर्शकों को भा गई 'बी एंड बी: बुज्जी और भैरव', अगला एपिसोड जल्द रिलीज करने की मांग