फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Web Series Citadel Season 2 shooting Shares Glimpse She Heads For Shoot says Monday Motivation

Citadel Season 2: वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा, साझा की झलक

Mon, 16 Sep 2024 12:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Sep 2024 12:42 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने वेब सीरीज से जुड़ी एक वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर आज सुबह ही साझा की है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Web Series Citadel Season 2 shooting Shares Glimpse She Heads For Shoot says Monday Motivation
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की बैक-टू-बैक शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग पूरी की है और अब उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका ने वेन्यू पर जाते समय इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसपर अब प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रियंका ने साझा की सिटाडेल 2 से जुड़ी क्लिप
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मौके पर गाड़ी चलाती नजर आ रही हैं और उन्होंने लिखा, "हैलो सिटाडेल एस 2"। यह वीडियो क्लिप प्रियंका ने सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर साझा की है।
विज्ञापन



प्रियंका ने साझा किया था अपनी आंखों का नया लुक
अगस्त में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आंखों का रंग दिखाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और बताया था कि उनका यह नया लुक उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज सिटाडेल 2 के लिए है। प्रियंका का यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर सिटाडेल की शूटिंग से जुड़ी एक वीडियो क्लिप साझा की है, जिसपर अब प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटाडेल 2 में बाकी कलाकार
बता दें सिटाडेल सीरीज जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील द्वारा निर्मित एक एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। शो का पहला सीजन 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुआ था। इस सीजन में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल एजेंट मेसन केन और नादिया सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। प्रियंका के अलावा मुख्य कलाकारों में स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी शामिल हैं।


सीटाडेल हिंदी संस्करण
सीटाडेल 2 में इस बार मुख्य कलाकारों के अलावा कई नए चेहरे भी दिखाई देंगे, जिनमें मर्ले डैंड्रिज, राहुल कोहली, माइकल, मैट बेरी और गेब्रियल लियोन शामिल हैं। वहीं सिटाडेल की भारतीय सीरीज सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर को शुरू होगी। इसके हिंदी रूपांतरण में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज ने हाल ही में अपना टीजर जारी किया है जिसमें दोनों कलाकार जबर्दस्त और दमदार एक्शन सीन में नजर आ रहे हैं।
Rajkummar Rao: राजकुमार ने फिल्म की रिलीज से पहले साझा किया मजेदार वीडियो, कब्रिस्तान में डरती दिखीं तृप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed