फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rahul vaidya rejects 50 lakh performance in turkey over national interest cites patriotism over profit

Rahul Vaidya: विराट कोहली का नाम लेकर सुर्खियों में आए सिंगर ने ठुकराए 50 लाख, वजह जानकर करेंगे तारीफ

Mon, 19 May 2025 02:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 19 May 2025 02:12 PM IST
सार

India Pakistan Tension: सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों अपने एक फैसले की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। राहुल ने एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के ऑफर को मना कर दिया है। उनके इस फैसले के पीछे की वजह जानकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
rahul vaidya rejects 50 lakh performance in turkey over national interest cites patriotism over profit
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम- @rahulvaidyarkv

विस्तार

सिंगर राहुल वैद्य ने बीते दिनों कभी क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा ब्लॉक करने की बात कहकर तो कभी भारत-पाकिस्तान के बीच चले तनाव पर अपना पक्ष रखकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब सिंगर एक बार फिर अपने एक फैसले की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल अब सिंगर ने तुर्की में होने वाली एक भव्य शादी में परफॉर्म करने के 50 लाख रुपये के ऑफर को ठुकरा दिया। इसके पीछे की वजह जानकर उनके फैंस सिंगर की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल वैद्य ने ठुकराया 50 लाख का ऑफर
दरअसल राहुल ने तुर्की से मिले ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्हें एक शादी में परफॉर्म करने के लिए 50 लाख रुपये मिल रहे थे लेकिन उन्होंने देश को सबसे ऊपर बताते हुए इसे मना कर दिया। उनका यह कदम न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि यह उन्हें उन हस्तियों की लिस्ट में उन्हें शामिल करता है जिन्होंने राष्ट्रीय हित को व्यक्तिगत लाभ से ऊपर रखा।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली के भाई ने राहुल वैद्य पर निकाली भड़ास, बोले- ‘कितना लूजर है ये, फेमस होने के लिए…’

विज्ञापन
विज्ञापन

rahul vaidya rejects 50 lakh performance in turkey over national interest cites patriotism over profit
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम- @rahulvaidyarkv
राहुल ने देश को रखा सबसे ऊपर 
तुर्की की ओर से पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए हालिया बयानों और भारत-विरोधी रुख से नाराज राहुल वैद्य ने ये ऑफर यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ‘कोई पैसा, कोई शो, कोई फेम देश से बड़ा नहीं हो सकता।’ उनका कहना है कि उन्होंने आयोजकों को साफ शब्दों में कह दिया कि यह फैसला पैसों से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित का मामला है।

‘जो मेरे देश के खिलाफ, मेरे खिलाफ
राहुल ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ के साथ अपनी बात में साफ किया कि वो किसी ऐसे देश में जाना या काम करना पसंद नहीं करते जो भारत का विरोध करता हो। उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी ऐसे मुल्क में जाने की इच्छा नहीं है जो मेरे देश को सम्मान न दे। मैं आज जो भी हूं, अपने देश और देशवासियों की वजह से हूं। कोई भी जो मेरे देश के खिलाफ है, वह मेरे खिलाफ है।’

ये खबर भी पढ़ें: Kohli Unblocks Vaidya: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, गायक ने किया लंबा पोस्ट

राहुल का मौजूदा प्रोजेक्ट
राहुल वैद्य को ‘इंडियन आइडल’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज से खासी लोकप्रियता मिली। वह एक टैलेंटेड सिंगर होने के साथ-साथ अपनी राय साफ तौर पर रखने के लिए भी जाने जाते हैं। इस समय वो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 2’ में नजर आ रहे हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed