{"_id":"6677fc5980190daa5d0a0bef","slug":"ramesh-taurani-confirmed-race-4-said-we-will-announce-soon-know-here-salman-khan-in-the-lead-or-not-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Race 4: रेस 4 में नजर आएंगे सलमान खान? रमेश तौरानी ने की फ्रैंचाइजी की अगली किस्त की पुष्टि, जल्द करेंगे घोषणा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Race 4: रेस 4 में नजर आएंगे सलमान खान? रमेश तौरानी ने की फ्रैंचाइजी की अगली किस्त की पुष्टि, जल्द करेंगे घोषणा
Sun, 23 Jun 2024 04:13 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:13 PM IST
सार
थ्रिलर फ्रैंचाइजी रेस की तीन किस्तों ने फैंस के बीच खूब धमाल मचाया था। अब फिल्म के चौथे भाग को लेकर खबर सामने आ रही है। निर्माता रमेश तौरानी ने रेस की अगली किस्त की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थ्रिलर फ्रैंचाइजी रेस अपनी चौथी किस्त के साथ वापस करेगी। फिल्म की तीन किस्तों ने फैंस के बीच खूब धमाल मचाया था। पहले दो किस्तों में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, तीसरी फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रेस की अगली किस्त की पुष्टि निर्माता रमेश तौरानी ने की है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता है कि क्या सलमान खान रेस फ्रैंचाइजी के साथ अपनी वापसी करेंगे। इसे लेकर रमेश तौरानी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
जल्द ही कास्टिंग की घोषणा करेंगे तौरानी
रमेश तौरानी ने पीटीआई से बात करते हुए फिल्म की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'अगली 'रेस' किस्त के लिए स्क्रिप्ट तैयार है। हम जल्द ही फिल्म की कास्टिंग की घोषणा करेंगे। कास्ट नई होगी। मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि सलमान खान इसका हिस्सा होंगे या नहीं। यह फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसका निर्देशन कौन करेगा।'
विज्ञापन
Star Kids: अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं ये स्टारकिड्स, लिस्ट में श्वेता की लाडली भी शामिल
विज्ञापन
खलनायक की भूमिका में दिखे थे बॉबी देओल
'रेस' में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और बिपाशा बसु अहम भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इसके दूसरे भाग में सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। वहीं, सलमान खान स्टारर 'रेस 3' में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। बॉबी देओल ने फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई थी।
इन फिल्मों का भी आएगा सीक्वल
इसके अलावा तौरानी ने 'भूत पुलिस' और 'सोल्जर' के सीक्वल की भी पुष्टि की है। तौरानी ने कहा, 'हम 'भूत पुलिस' और 'सोल्जर' का सीक्वल भी जल्द बनाएंगे। इस बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।' 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था।
Brad Pitt: तीसरी बार शादी करने की तैयारी में हैं ब्रैड पिट, गर्लफ्रेंड को करेंगे प्रपोज, छह बच्चों के हैं पिता