{"_id":"6681247da287c7f27b0ea903","slug":"saif-ali-khan-keeps-browse-on-social-media-through-a-secret-account-he-gave-this-reason-for-staying-away-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: सीक्रेट अकाउंट से सोशल मीडिया पर रखते हैं सैफ अली खान नजर! दूर रहने की बताई ये वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saif Ali Khan: सीक्रेट अकाउंट से सोशल मीडिया पर रखते हैं सैफ अली खान नजर! दूर रहने की बताई ये वजह
Sun, 30 Jun 2024 02:55 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:55 PM IST
सार
ये तो सभी को पता है कि अभिनेता सैफ अली खान का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, लेकिन उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया है कि उनके पास एक सीक्रेट अकाउंट है, जिससे वह सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान अपनी जिंदगी को काफी निजी रखते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखते हैं। यहां तक की उनका किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई अकाउंट भी नहीं है, लेकिन अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने सीक्रेट अकाउंट होने का हिंट दिया है। सैफ ने ये हिंट हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान दिया।
सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट का किया खुलासा
एक साक्षात्कार के दौरान सैफ अली खान ने खुलासा किया कि वह अपने खाली समय में न केवल मौज-मस्ती कर रहे हैं, बल्कि वह अपने सीक्रेट अकाउंट से सोशल मीडिया पर भी नजर रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास इंस्टाग्राम एप है और एक सीक्रेट अकाउंट भी है। मैं कभी-कभी ब्राउज करता हूं, लेकिन मुझे इसमें ज्यादा मजा नहीं आता। जब भी मैं इसे थोड़ी देर के लिए ब्राउज करता हूं, तो मैं इसे डिलीट करने का वादा करता रहता हूं और आखिर में इसे डिलीट नहीं करता।’
Kalki 2898 AD: उत्तरी अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही 'कल्कि 2898 एडी', जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
विज्ञापन
सोशल मीडिया से दूर रहने की बताई वजह
अभिनेता ने बातचीत के दौरान साझा किया कि वह आखिर सोशल मीडिया से दूर क्यों रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह एक सहज प्रतिक्रिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन अपनी चीजों को साझा करने में सहज महसूस नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखते हैं।
सोशल मीडिया पर प्रमोशन करने से बचते हैं अभिनेता
अभिनेता ने आगे कहा कि वह ऐसी किसी स्थिति में नहीं फंसना चाहते हैं, जहां उन्हें दूसरे लोगों की चीजें पोस्ट करनी पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से ‘बहुत शांति और सुकून’ मिलता है कि कोई भी उनसे सोशल मीडिया पर कुछ प्रमोट करने के लिए नहीं कहता।’
Ram Gopal Varma: जब फ्लाइट में डर गए थे राम गोपाल वर्मा, कोरियोग्राफर ने कहा था- आपके मृत पिता यहीं पर हैं