फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan opens on converting Pataudi Palace into a museum actor refuses all rumours

Saif Ali Khan: सैफ ने पुश्तैनी घर को म्यूजियम में बदलने की अटकलों पर लगाया विराम, बताया दिल के बेहद करीब

Fri, 27 Sep 2024 06:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 27 Sep 2024 06:55 PM IST
सार

अभिनेता सैफ अली खान ने उनके पुश्तैनी घर, ‘पटौदी पैलेस’ को म्यूजियम में बदलने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यह घर उनके दिल के बहुत करीब है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan opens on converting Pataudi Palace into a museum actor refuses all rumours
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर सैफ काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अभिनेता ने जब से अपने पुश्तैनी घर, ‘पटौदी पैलेस’ का स्वामित्व वापस लिया है, तब से इसे म्यूजियम में बदलने की अटकलें भी तेज हो गईं। हालांकि, सैफ ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके घर के लिए उनके दिल में एक बहुत ही खास जगह है।
विज्ञापन


सैफ ने क्या कहा?
अपने ऐतिहासिक घर ‘पटौदी पैलेस’ के महत्व के बारे में बात करते हुए, सैफ ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘विरासत के लिहाज से, यह घर समय के साथ अलग-अलग लोगों का रहा है। मेरे पिता एक नवाब पैदा हुए थे, वह एक नवाब थे। उन्होंने अपनी शर्तों पर जीवन जिया और वह सबसे अद्भुत व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि समय बदल गया है और उन्होंने घर को एक होटल को किराए पर देने का फैसला किया। मुझे याद है कि मेरी दादी मुझसे कहती थीं, 'ऐसा कभी मत करना'। इसका इतिहास है और यह ऐसी चीज है जिस पर मुझे गर्व है।’
विज्ञापन

Khosla Ka Ghosla: 18 साल बाद सिनेमाघरों में फिर धमाल मचाने आ रही 'खोसला का घोसला', इस दिन होगी दोबारा रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की यादों से घर को सजाना चाहते हैं सैफ
अभिनेता ने आगे कहा, ‘मेरे दादा-दादी को वहीं दफनाया गया है, मेरे पिता को भी वहीं दफनाया गया है। यह मेरा पारिवारिक घर है। यहां बहुत सारे पुराने घर हैं, हम उन्हें दरबार हॉल कहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह नाम पुराना हो गया है। मैं इसे लॉर्ड्स के हॉल के नाम पर लॉन्ग रूम कहना चाहता हूं। इस घर को पटौदी के सातवें नवाब और मेरे पिता ने बनवाया था। मैं यहां उनके क्रिकेट के मैदान और बल्ले लगाना चाहता हूं और मैं वास्तव में इस घर को उनकी आत्मा के साथ फिर से बनाना चाहता हूं। यह मेरा सपना रहा है, और यह लगभग पूरा हो चुका है।’

शर्मिला टैगोर रखती हैं घर के खर्च का ध्यान
कुछ समय पहले एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में सैफ की बहन सोहा अली खान ने कहा था कि  उनकी मां, शर्मिला टैगोर, घर के खातों की देखरेख करती हैं। वह सभी व्यवस्थाओं को देखती हैं। उन्होंने साझा किया था कि वह घर का दैनिक और मासिक खर्च का हिसाब किताब रखती हैं। 
Palak Sidhwani: पलक सिधवानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कहा अलविदा, निर्माताओं पर लगाया शोषण का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed