फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sreeleela to make bollywood debut from film diler will romance with saif ali khan son ibrahim ali khan reports

Sreeleela: बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार साउथ अभिनेत्री श्रीलीला, छोटे नवाब के साथ पर्दे पर फरमाएंगी इश्क!

Sat, 08 Jun 2024 04:49 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Jun 2024 04:49 PM IST
सार

साउथ अभिनेत्री श्रीलीला ने महेश बाबू, पवन कल्याण और बालकृष्ण जैसे कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है। अब वे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

विज्ञापन
Sreeleela to make bollywood debut from film diler will romance with saif ali khan son ibrahim ali khan reports
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

श्रीलीला साउथ की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। अब वे मुख्य नायिका के तौर पर भी अभिनय का जादू चला रही हैं। श्रीलीला ने लगातार कई प्रोजेक्ट्स के साथ टॉलीवुड में अपना दबदबा बना लिया। कई फिल्मों में वे मुख्य भूमिका निभाते हुए साउथ के कई सुपरस्टार्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस बीच अब उनकी सफलता के आसमान पर एक और सितारा चमकने वाला है। साउथ सिनेमा के अलावा श्रीलीला अब जल्द ही हिंदी सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली हैं।

विज्ञापन

इब्राहिम के साथ रोमांस करेंगी श्रीलीला
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलीला जल्द ही हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगी। खबर है कि श्रीलीला सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म 'दिलेर' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख करेंगे। कहा जा रहा है कि दिलेर के निर्माता तेलुगु सनसनी के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, उनकी इस परियोजना पर आधिकारिक बयान का अभी भी इंतजार है, लेकिन इंडस्ट्री पहले से ही यह अनुमान लगा रही है कि यह डेब्यू बॉलीवुड में अगले बड़े स्टार की लॉन्चिंग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में होगी फिल्म की शूटिंग शुरू
यदि यह अफवाह सच साबित हुई तो यह श्रीलीला की बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इब्राहिम के साथ अभिनय करने के लिए सहमति दे दी है। खबर है कि यह फिल्म एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग शूटिंग अगस्त 2024 में शुरू होने वाली है। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

'सरजमीन' से डेब्यू करेंगे इब्राहिम
'दिलेर' को मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। 'दिलेर' पहले से ही निर्माण में है और यह 'सरजमीन' के बाद यह इब्राहिम अली खान की दूसरी परियोजना होगी। इब्राहिम अली 'सरजमीन' से अपना बॉलीवुड डब्यू करेंगे। इस फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के प्रतिष्ठित बैनर तले बन रही है। वहीं श्रीलीला ने महेश बाबू, पवन कल्याण और बालकृष्ण जैसे कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed