फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel Shetty To Play A Don In Akshay Kumar upcoming film Welcome To The Jungle Shreyas Talpade Paresh Rawal

Suniel Shetty: अक्षय कुमार की फिल्म में सुनील शेट्टी बनेंगे डॉन! 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाएंगे अपना अनोखा रूप

Wed, 29 May 2024 02:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 29 May 2024 02:40 PM IST
सार

वेलकम टू द जंगल एक आगामी एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जिसे अहमद खान ने निर्देशित और फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया गया है। वेलकम की तीसरी इंस्टॉलमेंट वेलकम टू द जंगल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Suniel Shetty To Play A Don In Akshay Kumar upcoming film Welcome To The Jungle Shreyas Talpade Paresh Rawal
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

विस्तार

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक अहमद खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म ज्योति देशपांडे और फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन


सुनील शेट्टी बनेंगे डॉन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी एक 'डॉन' के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन यह डॉन खतरनाक नहीं बल्कि प्यारा होगा। सुनील शेट्टी ने कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। सुनील के फैंस जरूर उन्हें एक 'प्यारे डॉन' के किरदार में देखना चाहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी काफी उत्सुक है और खुश है कि वह फिर से एक बार पअक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करेंगे। इस फिल्म में सुनील डॉन के किरदार के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की तिकड़ी फिल्म 'हेरा फेरी' में नजर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)



फिल्म की स्टारकास्ट
वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी मीका सिंह, और भी कई कलाकार धमाल मचाते हुए नजर आएंगें। बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा प्रस्तुत, 'वेलकम टू द जंगल' का निर्माण फिरोज ए नाडियाडवाला की फिल्म 20 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed