फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taimur Ali Khan Nanny Lalita Dsilva recalled as she had to shield him from unwanted media attention

Taimur Ali Khan: पैपराजी के पीछा करने की आदत से परेशान थीं तैमूर की नैनी, बोलीं- मुझे उनकी सुरक्षा की चिंता थी

Sat, 20 Jul 2024 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Jul 2024 04:20 PM IST
सार

ललिता डिसिल्वा ने बताया कि पैपराजी का ध्यान हमेशा तैमूर की ओर रहता था, और उन्हें तैमूर को मीडिया की नजरों से बचाना पड़ता था। ललिता ने कहा, “जनता और मीडिया का दबाव था। मुझे लोगों से कहना होता था कि ये बच्चा है, उसका पीछा मत करो, तुम ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हो।"

विज्ञापन
Taimur Ali Khan Nanny Lalita Dsilva recalled as she had to shield him from unwanted media attention
ललिता डिसिल्वा - फोटो : इंस्टाग्राम,एक्स

विस्तार

ललिता डिसिल्वा को तैमूर अली खान से लेकर क्लिन कारा कोनिडेला तक, उन्हें कई स्टार किड्स के साथ देखा गया है। ललिता डिसिल्वा कई भारतीय सेलिब्रिटी बच्चों की देखभाल करने वाली नैनी हैं। हालांकि, ललिता डिसिल्वा को सबसे ज्यादा पहचान तैमूर की नैनी बनने के बाद मिली। उन्हें अक्सर तैमूर के साथ मीडिया पर स्पॉट भी किया जाता था। अब हाल ही में, ललिता डिसिल्वा ने बताया है कि वह किस बात को लेकर तैमूर के लिए परेशान रहती थीं।
विज्ञापन


इस बात से थी ललिता को परेशानी
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, ललिता डिसिल्वा ने बताया कि पैपराजी का ध्यान हमेशा तैमूर की ओर रहता था, और उन्हें तैमूर को मीडिया की नजरों से बचाना पड़ता था। ललिता ने कहा, “जनता और मीडिया का दबाव था। मुझे लोगों से कहना होता था कि ये बच्चा है, उसका पीछा मत करो, तुम ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हो।"
विज्ञापन


तैमूर को लेकर सताता था यह डर
ललिता ने आगे कि मुझे उनकी माता से कहना होता था कि मुझे पता है कि तैमूर बहुत प्यारा है, लेकिन बच्चे का ख्याल रखना भी जरूरी है। अपने बच्चों की तस्वीरें खुद क्लिक करें। बहुत दबाव था, लेकिन मैं कामयाब हो गई। मुझे मीडिया से बात करने करने या उन्हें तस्वीरें खींचने से रोकने का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन मैं कामयाब रही। मैं तैमूर की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित थी, कि उसे पैपराजी और कैमरा से सुरक्षित रखा जाए।''
विज्ञापन
विज्ञापन


तैमूर ने करीना से पूछा था यह सवाल
करीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फोटो खींचे जाने के कारण चार साल के तैमूर ने उनसे और सैफ से पूछा था कि लोग उनकी तस्वीरें क्यों खींच रहे हैं। करीना ने कहा “वह काफी समझदार है क्योंकि वह जानता था कि हम अभिनेता थे, जैसा कि मैंने उसे बताया था कि हम फिल्मों में थे। उसने मुझसे कहा, "लेकिन मैं फेमस नहीं हूं। वे मेरी तस्वीर क्यों खींच रहे हैं?'' करीना ने आगे कहा था कि तैमूर को अब इसकी आदत हो गई है।"
 

Bollywood actress: पर्दे पर जासूस बनकर छाईं ये अभिनेत्रियां, आलिया तो दूसरी बार करने वाली हैं ऐसा किरदार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed