Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Thamma Box Office Collection Day 7 Ayushmann Khurrana Movie Far Away From 100 Crore Milestone After A Week
{"_id":"68ff8e471286a2390206bb2b","slug":"thamma-box-office-collection-day-7-ayushmann-khurrana-movie-far-away-from-100-crore-milestone-after-a-week-2025-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते बाद भी 100 करोड़ के आंकड़े से दूर ‘थामा’, पहले सोमवार को ऐसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
एक हफ्ते बाद भी 100 करोड़ के आंकड़े से दूर ‘थामा’, पहले सोमवार को ऐसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 27 Oct 2025 08:54 PM IST
सार
Thamma Box Office Collection Day 7: बैतालों की प्रेम कहानी दिखाने वाली फिल्म ‘थामा’ के मंडे टेस्ट का रिजल्ट आ गया है। जानिए पहले सोमवार पास या फेल हुई फिल्म?
विज्ञापन
1 of 5
थामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। जानिए सातवें दिन ‘थामा’ ने किया कितना कलेक्शन और कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
2 of 5
थामा
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
सोमवार को लुढ़की कमाई
वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर ‘थामा’ की अब सोमवार की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक ‘थामा’ ने सोमवार यानी अपने सातवें दिन 2.43 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये आंकड़े रविवार की कमाई से काफी कम हैं। हालांकि, सोमवार को कमाई में गिरावट आना स्वाभाविक है। वैसे इन आंकड़ों के देर रात तक बढ़ने की भी उम्मीद है।
3 of 5
थामा
- फोटो : एक्स
वीकेंड पर अच्छे नंबर के बाद गिरी कमाई
पहले दिन 24 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘थामा’ ने पिछले वीकेंड पर भी अच्छे आंकड़े हासिल किए। फिल्म ने शनिवार को 13.10 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि रविवार को फिल्म का कलेक्शन 12.60 करोड़ रुपए रहा। लेकिन अब पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। यही कारण है कि फिल्म अभी तक 100 करोड़ के आंकड़े से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'थामा' के एक्टर्स आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
अभी भी बजट से दूर है ‘थामा’
‘थामा’ मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इसे इस यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। ‘थामा’ का बजट 145 से 150 करोड़ रुपए के लगभग है। उस हिसाब से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है। एक हफ्ता बिताने के बाद भी फिल्म अब तक 100 करोड़ रुपए तक नहीं कमा पाई है। ऐसे में फिल्म अपने बजट से अभी भी काफी दूर है। देखना ये है कि फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर पाती है या नहीं?
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'थामा' और ‘एक दीवाने की दीवानियत’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘एक दीवाने की दीवानियत’ से मिल रही है कड़ी टक्कर
‘थामा’ के साथ हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। दोनों ही फिल्में दिवाली पर एक साथ रिलीज हुई थीं। हालांकि, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट ‘थामा’ से काफी कम है, जिसके हिसाब से फिल्म अपने बजट को पा चुकी है। लेकिन कुल कमाई में अभी भी ‘थामा’ से काफी पीछे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।