{"_id":"6657f06c1c697ae6e80e3ffb","slug":"work-on-film-suriya-43-stuck-even-before-shooting-began-director-sudha-kongara-is-busy-with-another-project-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suriya 43: ‘सरफिरा’ की निर्देशक का टूट गया करीबी अभिनेता सूर्या से रिश्ता, अगली फिल्म पर इस वजह से रुका काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suriya 43: ‘सरफिरा’ की निर्देशक का टूट गया करीबी अभिनेता सूर्या से रिश्ता, अगली फिल्म पर इस वजह से रुका काम
Thu, 30 May 2024 08:50 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 30 May 2024 08:50 AM IST
सार
'सूर्या 43' के निर्देशन की कमान सुधा कोंगारा के हाथों में हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी। इसकी घोषणा पिछले साल की गई थी। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
फिल्म 'सूर्या 43'
- फोटो : एक्स @Suriya_offl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्या 43' को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। 'सूर्या 43' फिल्म का अस्थाई नाम है। इसकी घोषणा पिछले साल की गई थी, लेकिन अब तक इसका काम आगे नहीं बढ़ पाया है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
विज्ञापन
Tv Actress: इन हसीनाओं का दूसरी शादी के बाद भी नहीं बस पाया घर, लिस्ट में श्वेता और चाहत का भी नाम शामिल
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से रुका फिल्म का काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का काम रोक दिया गया है। इसके पीछे की वजह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना साफ है कि काम रुक जाने से फिल्म के जल्दी बनकर तैयार होने के कोई आसार नहीं है। मालूम हो कि फिल्म की शूटिंग इसी साल की शुरूआत में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा हो नहीं पाया। रिपोर्ट्स की मानें तो सुधा कोंगरा फिलहाल अभिनेता शिवकार्तिकेयन के साथ अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Harvey Weinstein: हार्वे विंस्टीन को नहीं मिलती दिख रही राहत, यौन उत्पीड़न के दो नए मामले सामने आए
पहले भी साथ काम कर चुके हैं सुधा और सूर्या
'सूर्या 43' के निर्देशन की कमान सुधा कोंगारा के हाथों में हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म में सूर्या के अलावा भी कई बड़े चेहरे काम करेंगे। इनमें दुलकर सलमान, विजय वर्मा और नाजरिया फहाद समेत कई कलाकार शामिल हैं। बता दें कि सुधा कोंगारा और सूर्या ने फिल्म 'सोरारई पोटरु' में साथ काम किया था।
International Box Office Report: हॉलीवुड के लंगूरों का बॉक्स ऑफिस धमाका, दुनिया भर में बटोरे 2500 करोड़ रुपये
बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं सुधा कोंगारा
सुधा कोंगारा ने अपनी फिल्म 'सोरारई पोटरु' का रीमेक भी बनाया है, जिसका नाम 'सरफिरा' रखा गया है। इस फिल्म से वो अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राधिका मदान अभिनय कर रहे हैं। 'सरफिरा' इसी साल जुलाई में रिलीज होगी।
Paresh Rawal: कभी हंसाते तो कभी डराते हैं परेश रावल, अभिनेता और नेता दोनों के रूप में खेल चुके हैं सफल पारी