सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 lakh stolen including 1.5 lakh cash in Nautanwan Maharajganj

Maharajganj News: दो घरों से डेढ़ लाख नगदी समेत 20 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jun 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 11 मौलाना आजाद नगर निवासी राजीव कुमार वर्मा के घर सोमवार की देर रात अज्ञात चोर घर व सीढ़ी से होकर घर में घुस गए। घर में फ्रीज के पास रखे चाबी को निकाल कर उन्होंने आलमारी से 1 लाख 50 हजार नगदी तथा सोने और चांदी के जेवर को चुरा लिया एवं फरार हो गए।
 

20 lakh stolen including 1.5 lakh cash in Nautanwan Maharajganj
महराजगंज में चोरी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नगर के मौलाना आजाद नगर वार्ड में सोमवार की देर रात दो घरों में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों का जेवर चुरा लिया व फरार हो गए। घर के लोगों को चोरी होने की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को भी उठाया है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 11 मौलाना आजाद नगर निवासी राजीव कुमार वर्मा के घर सोमवार की देर रात अज्ञात चोर घर व सीढ़ी से होकर घर में घुस गए। घर में फ्रीज के पास रखे चाबी को निकाल कर उन्होंने आलमारी से 1 लाख 50 हजार नगदी तथा सोने और चांदी के जेवर को चुरा लिया एवं फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राजीव के मुताबिक नगदी और जेवर समेत कुल मिलाकर लगभग बीस लाख रुपए की चोरी हुई है। चोरों ने इसके बाद वार्ड में ही रहने वाली श्यामा देवी के घर में बाक्स तोड़कर कान का झुमका व बाली भी चुरा लिया व फरार हो गए, हालांकि उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

पीड़ित राजीव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी लिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले के खुलासे का प्रयास होगा।

इसे भी पढ़ें: पुलिस से महिला ने की फरियाद, बोली- साहब, पति नशे में करता है दरिंदगी, मुझे बचा लीजिए

कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पुलिस

चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। शाम तक उनसे पूछताछ का क्रम जारी है।

पुलिस उपाधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर देखी स्थिति
पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान ने भी सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को देखा एवं परिवार के सदस्यों से बात की।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed