सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cantt police station registered an FIR in the case and arrested the accused in Gorakhpur

होमगार्ड ने बचाई आबरू: ई-रिक्शा से महिला का अपहरण, दुष्कर्म करने के लिए जगह की तलाश में थे आरोपी- 3 गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार सुबह वह रेलवे स्टेशन रोड पर कबाड़ चुन रही थी। इसी दौरान तीनों आरोपी युवकों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने जबरन ई-रिक्शा पर बैठा लिया। तीनों दुष्कर्म करने की नीयत से सुनसान जगह की तलाश में थे। रविवार को कार्मल स्कूल रोड पर भीड़ होने के चलते वे उसे वहां झाड़ी में ले जाने लगे तभी सुबह करीब 9.30 बजे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की नजर पड़ गई।

Cantt police station registered an FIR in the case and arrested the accused in Gorakhpur
गिरफ्तार आरोपी संग विक्षिप्त महिला - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह रेलवे स्टेशन रोड पर तीन युवकों ने कूड़ा बीन रही मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को जबरन खींचकर ई-रिक्शा पर बैठा लिया। आरोपी दुष्कर्म की नीयत से महिला को झाड़ियों की ओर ले जा रहे थे। उसी दौरान कार्मल रोड पर तैनात होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की नजर पड़ गई।
Trending Videos


उन्होंने ई-रिक्शा रुकवाकर शोर मचाया और लोगों की मदद से ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। उसके दो साथी भाग गए। हालांकि शाम तक पुलिस ने और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तहरीर पर अपहरण, गलत मंशा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैंपियरगंज के मोहम्मदपुर निवासी आकाश मिश्रा, कुशीनगर जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के दुधरा निवासी अजय जायसवाल व शाहपुर के पादरी बाजार निवासी बजरंगी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।

रविवार सुबह वह रेलवे स्टेशन रोड पर कबाड़ चुन रही थी। इसी दौरान तीनों आरोपी युवकों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने जबरन ई-रिक्शा पर बैठा लिया। तीनों दुष्कर्म करने की नीयत से सुनसान जगह की तलाश में थे। रविवार को कार्मल स्कूल रोड पर भीड़ होने के चलते वे उसे वहां झाड़ी में ले जाने लगे तभी सुबह करीब 9.30 बजे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की नजर पड़ गई।

स्थिति को भांपते हुए होमगार्ड विजय ई-रिक्शा के पास पहुंचे। उन्होंने महिला की स्थिति देखकर समझ लिया कि उसे जबरन ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों की मदद से ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। इस दौरान चालक के दो साथी मौके से भाग निकले।

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में उससे पूछताछ कर पुलिस ने उसके दो साथियों का पता लगाया और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने होमगार्ड की बहादुरी की प्रशंसा की।

मामले में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना मेंं शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed