फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   500 households deprived of water; tubewell power supply restored following councilor's protest.

Gorakhpur News: पानी को तरसे 500 घर, पार्षद के धरने के बाद बहाल हुई नलकूप की बिजली

Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
500 households deprived of water; tubewell power supply restored following councilor's protest.

विज्ञापन
-विस्तार नगर में नलकूप की बिजली खराब होने से मंगलवार सुबह से ठप थी जलापूर्ति
- शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप, बुधवार शाम पावर हाउस के गेट पर धरने पर बैठे पार्षद



गोरखपुर। विकास नगर वार्ड-60 के करीब 500 घरों के लोग 33 घंटे तक पानी के लिए परेशान रहे। मंगलवार सुबह से विस्तार नगर स्थित काली मंदिर के पीछे नलकूप की बिजली खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप थी। दूसरे नलकूप से पानी की आपूर्ति का प्रयास हुआ लेकिन कम दबाव के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच सका। शिकायत के बावजूद बुधवार शाम तक बिजली निगम की ओर से खराबी दूर नहीं की गई। इससे नाराज भाजपा पार्षद अजय कुमार ओझा बुधवार शाम सात बजे पावर हाउस के गेट पर धरने पर बैठ गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विकास नगर पावर हाउस के रजिस्टर में नलकूप की बिजली खराब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी बुधवार शाम तक समस्या दूर नहीं हुई। बुधवार को लोगों ने पार्षद के आवास पर पहुंचकर नाराजगी जताई। आरोप है कि वहां शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद पार्षद ने पावर हाउस के गेट पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पार्षद के धरने की जानकारी मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी बुधवार रात करीब आठ बजे नलकूप की जांच करने पहुंचे। जांच में ट्रांसफॉर्मर से मीटर तक आने वाला तार क्षतिग्रस्त मिला। कर्मचारियों ने खराबी ठीक कर नलकूप की बिजली बहाल की। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बक्शीपुर अतुल रघुवंशी ने बताया कि विकास नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल है। पार्षद का फोन आने के बाद लाइनमैन को भेजा गया था। नलकूप के संचालन में दिक्कत की जानकारी मिली है। समस्या को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed