फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Workshop held at Mahayogi Baba Gambhirnath Auditorium for the creation of Aadhar identity cards.

Gorakhpur News: हर विद्यार्थी का अपार पहचान पत्र बनाना होगा अनिवार्य

Thu, 13 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Workshop held at Mahayogi Baba Gambhirnath Auditorium for the creation of Aadhar identity cards.

विज्ञापन
- महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अपार पहचान पत्र बनाने के लिए हुई कार्यशाला
- यू-डायस के आंकड़ों को समय से पूरा करने के निर्देश
-लापरवाही करने वाले विद्यालयों पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
-तकनीकी समस्याओं का कार्यशाला में ही कराया गया समाधान



गोरखपुर। महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बुधवार को यू-डायस पोर्टल के आंकड़ों को क्रमबद्ध करने और सभी विद्यार्थियों के अपार पहचान पत्र बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का अपार पहचान पत्र बनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यालयों को इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिए।

बैठक में विद्यालयों के प्रोफाइल, शिक्षकों और विद्यार्थियों से संबंधित आंकड़ों को समय से पूरा करने की समीक्षा की गई। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी का अपार पहचान पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों के समाधान पर चर्चा हुई। समीक्षा में सामने आया कि कुछ निजी और गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में अपार पहचान पत्र बनाने का काम अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के आंकड़ों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने और अपार पहचान पत्र बनाने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यशाला में तकनीकी दल और कंप्यूटर संचालकों ने यू-डायस पोर्टल पर आंकड़े दर्ज करने से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। जिला समन्वयक ईएमआईयस ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिले के परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी और कंप्यूटर संचालक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed