फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student who secured the 98th percentile got admission to Hansraj College.

Gorakhpur News: 98 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्र को हंसराज कॉलेज में मिला प्रवेश

Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Student who secured the 98th percentile got admission to Hansraj College.
- एनटीए ने लिया संज्ञान, वरीयता सूची में कथित बदलाव पर छात्र ने दर्ज कराई थी शिकायत
विज्ञापन


गोरखपुर। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में 98 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्र शोभित वर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज में प्रवेश मिला है। सीयूईटी काउंसिलिंग के दौरान कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयता सूची में कथित बदलाव को लेकर छात्र ने तिवारीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्र का आरोप था कि उसकी ओर से प्राथमिकता में रखे गए कुछ कॉलेज और पाठ्यक्रम अनधिकृत रूप से सूची से हटा दिए गए और उनकी जगह अन्य विकल्प जोड़ दिए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के आधार पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए छात्र को प्रवेश प्रक्रिया में अपनी बात रखने का उचित अवसर दिया। इसके बाद उसे हंसराज कॉलेज आवंटित हुआ। प्रवेश मिलने से छात्र और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। शोभित ने कहा कि पुलिस और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की पहल से उन्हें न्यायपूर्ण अवसर मिला। हंसराज कॉलेज में प्रवेश उनके लिए संघर्ष का सुखद परिणाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed