फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sindhi community's Navratri begins on the 16th; idols of Lord Jhulelal to be installed.

Gorakhpur News: 16 से सिंधी समाज का नवरात्र शुरू, स्थापित होंगी भगवान झूलेलाल की प्रतिमाएं

Thu, 13 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sindhi community's Navratri begins on the 16th; idols of Lord Jhulelal to be installed.
-14 अगस्त से शुरू होंगे विभिन्न कार्यक्रम, 25 अगस्त को झूलेलाल महोत्सव पर होगा प्रतिमा विसर्जन
विज्ञापन



गोरखपुर। चालिहो महोत्सव पर गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर में पुजारी सुखदेव एलानी और जटाशंकर स्थित झूलेलाल मंदिर में पुजारी सांईं रविदास ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। कमेटी के महामंत्री देवा केशवानी ने बताया कि 16 अगस्त से नवरात्र शुरू होंगे। इस दिन से शहर में अलग-अलग स्थानों पर झूलेलाल की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं। नौ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद 25 अगस्त को झूलेलाल महोत्सव के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 14 अगस्त को शाम पांच बजे सिंधी धर्मशाला स्थित कल्याण पैलेस में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन से होगा। कार्यक्रम झूलेलाल मंडल गोरखनाथ की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन

15 अगस्त को राजेंद्र नगर के निजी लॉन में प्रगति सिंधी क्लब की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए रब ने बना दी जोड़ी और बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट प्रतियोगिता होगी। युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 16 अगस्त को बीआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजेंद्र नगर में सुबह 11 बजे से सिंधी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप सीजन-दो आयोजित होगी। गोरखपुर सिंधी यूथ फाउंडेशन की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में समाज के युवा विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed