सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case from Barhalganj, where a young man was troubled by a family dispute, was honored for his bravery.

Gorakhpur News: सरयू पुल से कूदे युवक को नाविकों ने बचाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A case from Barhalganj, where a young man was troubled by a family dispute, was honored for his bravery.
विज्ञापन
- बड़हलगंज का मामला, पारिवारिक विवाद से परेशान था युवक, बहादुरी पर किया गया सम्मानित
Trending Videos

- पूर्व में भी कई लोगों ने सरजू पुल से कूद कर जान देने की कर चुके हैं कोशिश

बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज-दोहरीघाट मार्ग स्थित सरयू पुल से शनिवार को युवक ने नदी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। इस दौरान नाविकों ने तत्काल युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद क्षेत्र में नाविकों की बहादुरी की सराहना हो रही है।नाविक जोगिंदर साहनी को सम्मानित भी किया गया।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवक ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुल के बीच से सरयू नदी में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई। इस पर मुक्तिपथ के पास मौजूद नाविकों की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। नाविकों ने नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद जोगिंदर साहनी ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए जाने के बाद युवक ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने युवक को समझाया और उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद महेश उमर ने साहसिक कार्य करने वाले नाविक जोगिंदर साहनी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। महेश उमर ने सरयू पुल के दोनों ओर लोहे की जाली लगवाने की मांग एक बार फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि यह मांग वर्षों से लंबित है, जबकि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed