सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati started his journey from Bharat Mata Temple located in Sahara Estate.

Gorakhpur News: गविष्टी यात्रा पूरी होने पर करेंगे गुरु गोरखनाथ मंदिर के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati started his journey from Bharat Mata Temple located in Sahara Estate.
भारत माता मंदिर के पास गोविष्ट यात्रा का शुभारंभ करते शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद।
विज्ञापन
गोरखपुर। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर से गविष्टी यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि पिछली बार गोरखपुर आगमन पर उन्होंने गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लेकर उनके आदेश पर गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने का संकल्प लिया था। अब यात्रा पूर्ण होने के बाद दोबारा गोरखनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गो माता को राष्ट्र माता घोषित करते हैं, तो वे खुलकर उनकी तारीफ करेंगे।
Trending Videos




यह यात्रा गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यात्रा 81 दिनों तक चलेगी और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व शंकराचार्य ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि देशभर में रामाधाम नाम से तीन लाख गोशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक गौशाला बनाई जाएगी। यह श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए दान से संभव होगा। आप सभी गो माता को एक उपहार दें, गो माता के लिए वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





आंदोलन में एकजुट हैं सभी शंकराचार्य



शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इस आंदोलन में देश के सभी शंकराचार्य एकजुट हैं। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास है। सभी शंकराचार्य की ओर से हमको आगे किया गया है। गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने एक नोट और एक वोट की अपील करते हुए जनता से जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान कीजिए, आपकी अंगुली में बल है। 37 से ज्यादा कानून हिंदू के खिलाफ बनाए गए हैं। गो रक्षा के लिए जो भी आगे आएगा उसे वोट देंगे तो हम सबका राज होगा और हम सबसे पहले बूचड़खाना बंद करवाएंगे, सबको न्याय मिलेगा।




यात्रा के पहले मिली धमकियां, दबाव में आने वाले नहीं



गोरखपुर। शंकराचार्य ने सरकार की नीतियों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि डबल और ट्रिपल इंजन की सरकारों में इंजन तो हैं लेकिन आम जनता के लिए डिब्बा नहीं है। डिब्बा है भी तो वह केवल वीआईपी के लिए। उन्होंने दावा किया कि यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें धमकियां मिलीं लेकिन वे किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। गो माता की रक्षा के लिए हमें कोई मार देगा तो भी हम तैयार हैं। शंकराचार्य ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में हिंदू हितों के लिए प्रतिबद्ध होती, तो अब तक गो संरक्षण के लिए प्रभावी नीतियां लागू हो चुकी होतीं। हम किसी राजनीतिक दल के गुलाम नहीं है, दल ही मतदाताओं के गुलाम हैं।




अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी किया लोगों को जागरूक



गोरखपुर। शंकराचार्य ने यात्रा में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रामें में भी लोगों को जागरूक किया। खजनी क्षेत्र में शंकराचार्य का जोरदार स्वागत किया गया। सिकरीगंज में शंकराचार्य ने लोगों से अंगुली उठवाकर संकल्प दिलाया कि आने वाले चुनाव में उसी को वोट देंगे जो गो माता की रक्षा के लिए शपथपूर्वक वचन देगा। इसके साथ ही कौड़ीराम, बांसगांव, बड़हलगंज में भी लोगों ने स्वागत किया। शंकराचार्य ने ब्रह्मपुर में भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने वहीं पर रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed