सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate the sixth Kalyan Mandapam and the Twolane Bridge built over the water body in the Planetarium area tomorrow.

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी को 613 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम योगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate the sixth Kalyan Mandapam and the Twolane Bridge built over the water body in the Planetarium area tomorrow.
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (5 मई) को गोरक्षनगरी को 613 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वार्ड नंबर 10 माधव नगर के जंगल बेनी माधव कॉलोनी में बने छठवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण और तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर बने टूलेन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बढ़े हुए मानदेय देने के क्रम में शिक्षा मित्रों को सम्मानित भी करेंगे।
Trending Videos

करीब 49 करोड़ रुपये के लोकार्पण के 26 कार्यों में महानगर के छठवें कल्याण मंडपम, तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर टूलेन ब्रिज के निर्माण के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, प्रकाश और पार्क सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। जबकि करीब 564 करोड़ रुपये के शिलान्यास की 45 परियोजनाओं में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों के साथ ही एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण, लच्छीपुर में ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट कुश्मी एवेन्यू का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि जंगल बेनी माधव मोहल्ले में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 3115 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का निर्माण कराया गया है। यह कल्याण मंडपम स्थानीय लोगों के सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। कल्याण मंडपम में भूतल पर एक बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, चेंज रूम तथा महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है। जबकि प्रथम तल पर डॉरमेट्री, अटैच्ड टॉयलेट व ड्रेसिंग रूम सहित छह कमरे बनाए गए हैं।


अब तारामंडल इलाके में वाटर बॉडी पर फर्राटा भरते जाएंगे वाहन

गोरखपुर। तारामंडल परियोजना की आवासीय कॉलोनियों के निवासियों को सुगम आवागमन के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जीडीए ने 14 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से तारामंडल क्षेत्र के वसुंधरा एंक्लेव द्वितीय व तृतीय के मध्य स्थित वाटर बॉडी के ऊपर टूलेन के ब्रिज का निर्माण कराया है। यह पुल दो हिस्सों में बंटे तारामंडल क्षेत्र को आपस में जोड़ देगा। इससे लोगों अब नया सवेरा तक जाने की जरूरत नहीं होगी, पुल से ही फर्राटा भरते निकल जाएंगे।


सीएम योगी के हाथों शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं

एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण, लागत 269.63 करोड़ रुपये।
लच्छीपुर में कुश्मी एवेन्यू अपार्टमेंट का निर्माण, 172.86 करोड़ रुपये।
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण, लागत 10.11 करोड़ रुपये।
वसुंधरा एंक्लेव से पैडलेगंज चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाला व सौंदर्यीकरण कार्य, लागत 22.58 करोड़ रुपये।
रामगढ़ताल रिंग रोड पर आरकेबीके से सहारा एस्टेट वाले हिस्से में रिटेनिंग वाल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, लागत 13.33 करोड़ रुपये।
गुरुकुल सिटी योजना फेज-1 के तहत सड़क निर्माण, 19.17 करोड़ रुपये।
गुलरिहा थाना से भटहट मोड़ तक डेकोरेटिव लाइटिंग, लागत 10.11 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed