{"_id":"69cd885626aab9bfdf0c3729","slug":"a-case-from-the-campierganj-area-a-week-ago-the-body-of-a-young-man-was-also-found-hanging-in-the-neighbourhood-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1276590-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गेहूं काटने गया था परिवार, घर में फंदे लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गेहूं काटने गया था परिवार, घर में फंदे लटका मिला युवती का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज थाना के लोहरपुरवा गांव के टोला हनुमान नगर में कमरे में अंजू (21) का शव फंदे से लटका मिला। वारदार के दौरान पूरा परिवार गेहूं काटने के लिए खेत गया था। परिवार लौटा तो जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक सप्ताह पहले पड़ोस के एक घर में युवक का शव भी फंदे से लटका मिला था। युवती के खुदकुशी के कारणों की जानकारी परिवार वाले नहीं दे सके।
लोहरपुरवा के रहने वाले महंथ चौधरी का पूरा परिवार भोर में गेहूं काटने के लिए खेत चला गया था। उनकी छोटी बेटी अंजू ने कहा कि वह घर पर रुककर भोजन तैयार करेगी। महंथ ने बताया कि सुबह 10 बजे जब वह खेत से घर लौटे तो भोजन नहीं बना था, अंजू भी नहीं दिखी। खोजते हुए जब बड़ी बेटी दूसरी मंजिल पर पहुंची तो अंजू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। अंजू तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
कैंपियरगंज थाना के करमैनी चौकी प्रभारी आदर्श त्रिवेदी ने बताया कि मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ग्रामीणों के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व बृहस्पतिवार को हनुमान नगर टोला निवासी पतिराम चौधरी के दूसरे नंबर का पुत्र अनूप चौधरी का शव भी फंदे से लटका मिला था। पुलिस की जांच में खुदकुशी का मामला सामने आया।
Trending Videos