सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpal will go to the house and verify, and will also collect information from the confectioner

Gorakhpur News: शादी वाले घरों को पांच की जगह मिलेंगे आठ कॉमर्शियल सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal will go to the house and verify, and will also collect information from the confectioner
विज्ञापन
गोरखपुर। शादी समारोह में रसोई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब शादी वाले घरों को पहले की तुलना में अधिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले जहां अधिकतम पांच कॉमर्शियल सिलिंडर दिए जाते थे, अब यह संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है।
Trending Videos

जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, सिलिंडर लेने के लिए संबंधित परिवारों को आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ शादी का कार्ड संलग्न करना जरूरी है, ताकि वास्तविक जरूरत का आकलन किया जा सके। अब तक विभाग को 248 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी क्रमवार जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पात्र आवेदकों को सिलिंडर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए हलवाई से भी जानकारी लेने का निर्णय लिया है। उनसे पूछा जाएगा कि कितने लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है और किस स्तर की व्यवस्था है। इसी आधार पर सिलिंडरों की संख्या तय की जाएगी। इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया में लेखपालों की भी मदद ली जाएगी। वे मौके पर जाकर शादी वाले घरों में मेहमानों की संख्या और तैयारियों का आकलन करेंगे। इसके बाद अंतिम रूप से सिलिंडर आवंटन किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था पारदर्शिता सुनिश्चित करने और वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे किसी प्रकार की कालाबाजारी या दुरुपयोग पर रोक लगेगी और शादी समारोहों में लोगों को आवश्यक सुविधा समय पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed