सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven arrested for allegedly posing as police officers and extorting money after pretending to be married

Gorakhpur News: शादी के दिखावे के बाद खुद को पुलिस बता ऐंठते थे रकम, सात गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested for allegedly posing as police officers and extorting money after pretending to be married
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन की तलाश में पुलिस
Trending Videos




राजस्थान से गोरखपुर बुलाकर रची गई साजिश, दरोगा-सिपाही बताकर परिवार को बनाया बंधक







गोरखपुर। शादी कराने का झांसा देकर राजस्थान से गोरखपुर बुलाए गए एक परिवार के साथ ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी दुल्हन, नकली रिश्तेदार और खुद को पुलिस बताने वाले बदमाशों ने पहले जयमाल की रस्म पूरी कराकर झांसा दिया फिर पूरे परिवार को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।



12 मार्च को हुई इस घटना में पीड़ित परिवार ने राजस्थान के कोटा में 13 मार्च को जीरो एफआईआर दर्ज कराई। मामला गोरखपुर के चिलुआताल थाने में ट्रांसफर होते ही पुलिस हरकत में आ गई और शुक्रवार रात इस अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना व एक महिला समेत सात गुर्गों को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस पूरे खेल की मुख्य किरदार लुटेरी दुल्हन और उसकी फर्जी बहन अब भी भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान चिलुआताल क्षेत्र के मोलहू निवासी हिस्ट्रीशीटर और गिरोह के सरगना अंकुर सिंह, हरियाणा के फरीदाबाद ओल्ड निवासी राजू शर्मा (वर्तमान पता महेसरा चिलुआताल), कुड़वा निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, बड़ा सोनबरसा निवासी रवि चौधरी, मोहरीपुर टोला तरहवां निवासी मुन्ना जायसवाल, कुड़वा निवासी नवमी शर्मा और गोरखनाथ इलाके के बिलंदपुर खत्ता निवासी शैला देवी के रूप में हुई है।



एसपी के अनुसार, राजस्थान के कोटा निवासी मुकेश मीणा अपने भाई ब्रह्मोहन मीणा की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात हरियाणा के फरीदाबाद ओल्ड बसेलवा निवासी राजू शर्मा से हुई। राजू ने गोरखपुर की तीन लड़कियों की तस्वीरें भेजीं, जिनमें से एक को पसंद कर शादी तय कर दी गई।



12 मार्च को राजू शर्मा पूरे परिवार को लेकर गोरखपुर पहुंचा। यहां चिलुआताल क्षेत्र हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के घर पर पूरी साजिश पहले से तैयार थी। कथित मौसी शैला देवी एक युवती को दुल्हन बनाकर लाई और बिना किसी जांच-पड़ताल के जयमाल करा दी गई। असली खेल इसके बाद शुरू हुआ। जयमाल खत्म होते ही अंकुर सिंह दरोगा की वर्दी में पहुंचा। उसके साथ गिरोह के अन्य गुर्गे सिपाही व होमगार्ड की वर्दी में थे। उन्होंने फर्जी पुलिस आई कार्ड दिखाकर पूरे परिवार को डराया-धमकाया।



आरोपियों ने परिवार को बंधक बना लिया और अवैध तरीके से शादी कराने का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी देने लगे। मुकेश मीणा ने अपनी पत्नी को फोन कर रुपये की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद करीब तीन लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। रुपये मिलते ही गिरोह के सभी गुर्गे भाग निकले।



जांच के दौरान पुलिस ने इस संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 1.66 लाख रुपये नकद, दो फर्जी पुलिस पहचान पत्र और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



वर्जन



गिरोह के गुर्गे पहले शादी का झांसा देकर दूर-दराज के लोगों को शहर बुलाते थे। फर्जी शादी कराने के बाद खुद को पुलिस बताकर परिवार को बंधक बना लेते थे। फिर मोटी रकम वसूलते थे। मामले की जांच जारी है। गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश की जा रही है।



- ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed