{"_id":"69dd5c32087bb47f610cb9b4","slug":"a-case-of-fraud-involving-a-family-who-was-called-from-rajasthan-to-gorakhpur-on-the-pretext-of-getting-them-married-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1288361-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर की निकली ‘लुटेरी दुल्हन’: फतेहपुर की निकली...पकड़ने निकली पुलिस- पहले गोरखपुर में रहती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर की निकली ‘लुटेरी दुल्हन’: फतेहपुर की निकली...पकड़ने निकली पुलिस- पहले गोरखपुर में रहती थी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस के अनुसार, शैला देवी और उसके सहयोगियों ने हरियाणा के एक व्यक्ति राजू के जरिये राजस्थान के एक युवक के परिवार को शादी के लिए युवती का फोटो भेजा। फोटो पसंद आने के बाद 12 मार्च को राजस्थान से पूरा परिवार गोरखपुर पहुंचा। चिलुआताल क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के मकान में जयमाल कराई गई।
आरोपियों ने राजस्थान से आए को झांसा देने के लिए जयमाल तक करवा दिया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शादी कराने का झांसा देकर राजस्थान के परिवार को बंधक बनाकर ठगी और लूटपाट के मामले की आरोपी ‘लुटेरी दुल्हन’ रेखा फतेहपुर जिले की रहने वाली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेखा पिछले दो साल से एम्स थाना क्षेत्र स्थित कुनराघाट इलाके में एक डॉक्टर के मकान में किराए पर रह रही थी।
लुटेरी दुल्हन और उसकी कथित बहन की लोकेशन पुलिस को मिल गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें फतेहपुर रवाना कर दी गई हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी लुटेरी दुल्हन रेखा पहले से शादीशुदा है और पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी।
Trending Videos

उसने मकान मालिक को बताया था कि वह शहर के एक मॉल में नौकरी करती है, जबकि वास्तव में वह एक एनजीओ से जुड़ी थी। इस एनजीओ के माध्यम से वह महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक करती थी।
इसी बीच उसकी मुलाकात गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर खंता निवासी शैला देवी से हुई, जो चिलुआताल के उसका निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के गिरोह से जुड़ी हुई थी। दोनों के बीच रुपयों की जरूरत और आसान कमाई को लेकर सहमति बनी और यहीं से फर्जी शादी की साजिश का ताना-बाना बुना गया।
इसी बीच उसकी मुलाकात गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर खंता निवासी शैला देवी से हुई, जो चिलुआताल के उसका निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के गिरोह से जुड़ी हुई थी। दोनों के बीच रुपयों की जरूरत और आसान कमाई को लेकर सहमति बनी और यहीं से फर्जी शादी की साजिश का ताना-बाना बुना गया।
पुलिस के अनुसार, शैला देवी और उसके सहयोगियों ने हरियाणा के एक व्यक्ति राजू के जरिये राजस्थान के एक युवक के परिवार को शादी के लिए युवती का फोटो भेजा। फोटो पसंद आने के बाद 12 मार्च को राजस्थान से पूरा परिवार गोरखपुर पहुंचा। चिलुआताल क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के मकान में जयमाल कराई गई।
आरोप है कि इसी दौरान पहुंचे अंकुर सिंह और उसके साथियों ने खुद को पुलिस बताकर परिवार को बंधक बना लिया और उनसे करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने राजस्थान पुलिस से संपर्क कर कोटा में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। इसे बाद में चिलुआताल थाने ट्रांसफर किया गया, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई।

सात आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें चिलुआताल क्षेत्र के मोलहू निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, हरियाणा के फरीदाबाद ओल्ड निवासी राजू शर्मा (हाल पता महेसरा चिलुआताल), कुड़वा निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, बड़ा सोनबरसा निवासी रवि चौधरी, मोहरीपुर टोला तरहवां निवासी मुन्ना जायसवाल, कुड़वा निवासी नवमी शर्मा और गोरखनाथ इलाके के बिलंदपुर खंता निवासी शैला देवी शामिल हैं। ये सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। नामजद आरोपी रेखा और उसकी कथित बहन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
मोबाइल कॉल डिटेल से खुला पूरा नेटवर्क
जांच के दौरान जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो वे लुटेरी दुल्हन का सही पता नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली।

इसी के साथ आरोपी महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान और पता सत्यापित किया गया, जिससे उसके फतेहपुर निवासी होने की पुष्टि हुई। पुलिस अब उसकी कथित मौसी और बिचौलियों के कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
वारदात के बाद लगातार लोकेशन बदलने लगी लुटेरी दुल्हन
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद गहने व रुपये लेकर भागी लुटेरी दुल्हन लगातार ठिकाना बदल रही है। जांच के दौरान उसके मोबाइल लोकेशन और काॅल डिटेल के आधार पर पुलिस कुनराघाट स्थित किराए के मकान तक पहुंची। मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवती कुछ समय से यहां रह रही थी।

घटना के बाद अचानक कमरा छोड़कर लापता हो गई। पुलिस को संदेह है कि वह गिरोह के अन्य गुर्गों के संपर्क में रहकर अलग-अलग जगहों पर छिप रही है। पुलिस को शक है कि पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रह चुकी है। लिहाजा उसके पुराने रिकाॅर्ड को खंगालना शुरू कर दिया गया है।
लुटेरी दुल्हन और उसकी बहन की लोकेशन मिल गई है। पुलिस की टीमें फतेहपुर रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ