{"_id":"69e54657ca2f47516b0afeb8","slug":"gold-and-silver-purchases-will-also-take-place-on-monday-on-akshaya-tritiya-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1294916-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अक्षय तृतीया पर गहनों की खरीदारी को उमड़ी भीड़, सराफा व्यापारियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अक्षय तृतीया पर गहनों की खरीदारी को उमड़ी भीड़, सराफा व्यापारियों में उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सोमवार को भी होगी अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी
- अक्षय तृतीया की तिथि व रविवार अवकाश के कारण हुई ज्यादा खरीदारी
गोरखपुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के सराफा बाजार में रविवार को खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। इस कारण सराफा व्यापारियों व ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त और रविवार के अवकाश का असर रहा कि लोगों ने जमकर सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी की।
व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया को लेकर लोगों में विशेष आस्था देखने काे मिली, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया तिथि और रविवार का अवकाश एक साथ पड़ने से बाजार में रौनक और बढ़ गई। कई ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कर रखी थी, वहीं बड़ी संख्या में लोग सीधे दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी करते नजर आए। सराफा करोबारी अनूप सराफ के मुताबिक, रविवार को लगभग 80 प्रतिशत के आसपास खरीदारी हुई है। सोमवार को भी अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। कुल अनुमान लगभग 300 करोड़ का है।
वहीं सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि पहले दिन रविवार को दोपहर बाद लोग ज्यादा खरीदारी किए हैं। सोमवार को रविवार की अपेक्षा कम खरीदारी हो सकती है। खरीदारी कर रहे संतोष ने बताया कि दोपहर बाद अक्षय तृतीया लग गई है, इस कारण आज गहने खरीद रहे हैं।
--
उदय तिथि से आज मनेगी अक्षय तृतीया, पूजा-अर्चना कर करेंगे दान-पुण्य
पंडित विकास मालवीय के अनुसार, उदयातिथि से अक्षय तृतीया सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन खरीदारी पूरे दिन उदय तिथि से की जा सकती है। लोग भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य करेंगे। इस दिन किया हुआ दान का लाभ ज्यादा मिलता है। हालांकि सोमवार को तृतीया तिथि सुबह 10:40 तक ही है। पूरे दिन पूजा-अर्चना व दान-पुण्य किया जा सकता है। इसको लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालु भगवान की आराधना कर समृद्धि की कामना करेंगे। रविवार को कुछ लोगों ने पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X