{"_id":"69e7e4a3673ad521c3031dca","slug":"registration-process-to-begin-in-may-counselling-planned-from-the-second-week-of-june-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1297039-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में बीटेक में प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीटेक समेत स्नातक व परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों को लेकर बुधवार को बैठक बुलाई गई है। उसमें प्रवेश को लेकर खाका तैयार करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
एमएमएमयूटी में बीटेक में जेईई मेन की रैंकिंग के आधार पर ही प्रवेश लिए जाते हैं। जेईई मेन के दोनों चरणों के परिणाम आ गए हैं। इसे देखते हुए मई के दूसरे हफ्ते से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की योजना पर काम हो रहा है। जून के दूसरे सप्ताह या उसके बाद काउंसिलिंग की योजना बन रही है।
प्रवेश प्रकोष्ठ (स्नातक) के प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार बीटेक के साथ ही बीबीए और बीफार्म पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समयबद्ध तरीके से सभी चरण पूरे हों, ताकि नए सत्र की शुरुआत समय से हो सके। सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे।
इस संबंध में कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर है। मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जून से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X