सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People queued up for gas cylinders since dawn, anger erupted over the delay in distribution.

Gorakhpur News: खजनी में रसोई गैस किल्लत पर भड़के ग्राहक, हंगामा- पुलिस से नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सार

शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को शहर के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। लोग एक-दूसरे पेट्रोल पंप पर चक्कर लगाते रहे। वहीं, जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल बंटा वहां बाइक में अधिकतम 200 रुपये और चार पहिया वाहन में 1000 रुपये का ही तेल दिया गया। इससे स्थिति और बिगड़ गई, कई पंपों पर कर्मचारियों और लोगों में नोकझोंक भी हुई।

People queued up for gas cylinders since dawn, anger erupted over the delay in distribution.
खजनी में एजेंसी के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में संघर्ष पर विराम के बावजूद रसोई गैस किल्लत खत्म होने का नमा नहीं ले रही। मांग की तुलना में आपूर्ति कम होने के चलते गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को खजनी स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
Trending Videos


व्यवस्था संभालने पहुंची पुलिस से भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मामला शांत होने पर पुलिस की निगरानी में सिलिंडर बंटवाए गए। बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे से ही सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम के बाहर लाइन में खड़े हो गए थे, लेकिन समय पर वितरण शुरू न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई और उपभोक्ताओं व एजेंसी कर्मियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। गोदाम के बाहर लंबी लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर गैस की पर्याप्त उपलब्धता नहीं थी और वितरण प्रक्रिया भी सही तरीके से नहीं चल रही थी।

इसी बीच वाहन से सिलिंडर वितरण किए जाने को लेकर भी लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को को समझाने प्रयास किया। एजेंसी संचालक ने बताया कि गैस की आपूर्ति कम है, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है।

बुकिंग के बाद सिलिंडर मिलने में करीब 45 दिन का समय लग रहा है, जो सबसे बड़ी समस्या बन गई है। थाना प्रभारी खजनी ने बताया कि मामला शांत हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया गया।

उधर, गैस वितरण में बैकलॉग बढ़ा है। पहले जहां बैकलॉग लगभग 1000 गैस सिलिंडर के आसपास था, वह अब बढ़कर 2000 तक पहुंच गया है। वहीं, छोटी एजेंसियों में भी बैकलॉग 500 से बढ़कर 1000 सिलिंडर तक हो गया है।

शहर में कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई, चक्कर लगाते रहे लोग
शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को शहर के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। लोग एक-दूसरे पेट्रोल पंप पर चक्कर लगाते रहे। वहीं, जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल बंटा वहां बाइक में अधिकतम 200 रुपये और चार पहिया वाहन में 1000 रुपये का ही तेल दिया गया। इससे स्थिति और बिगड़ गई, कई पंपों पर कर्मचारियों और लोगों में नोकझोंक भी हुई।

आजाद चौक, महेवा फल मंडी और गोलघर काली मंदिर के पास स्थित चार पेट्रोल पंप मंगलवार दोपहर में पूरी तरह ड्राई हो गए, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहां कहीं पेट्रोल उपलब्ध रहा, वहां लंबी लाइन देखने को मिलीं।

 

People queued up for gas cylinders since dawn, anger erupted over the delay in distribution.
पेट्रोल पंप ड्राई हो गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपूर्ति विभाग का कहना है कि आपूर्ति में कुछ दिक्कत है। आसपास जिलों में ज्यादा समस्या होने के चलते लोग यहां आकर तेल भरवा रहे हैं। इससे भी दिक्कत बढ़ी है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि पहले जहां रोजाना तीन टैंकर की आपूर्ति होती थी, अब केवल एक टैंकर ही मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि पैसा जमा करने के बावजूद समय पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। कभी-कभी ऐसा हो रहा है कि किसी एजेंसी पर सिलिंडर नही पहुंच पा रहा है। सभी गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि आपूर्ति समय पर बहाल करें। किसी भी कीमत पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed