{"_id":"69e85aaf83f802213008a84b","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-gorakhpur-parents-allege-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार साल पहले हुई थी शादी: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल पहले हुई थी शादी: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
28 वर्षीय सुप्रिया शुक्ला, पत्नी अजय शुक्ला की मंगलवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुप्रिया मूल रूप से देवरिया जिले के जगरनाथपुर की रहने वाली थी और उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व अजय शुक्ला से हुई थी। दंपत्ति की डेढ़ साल की एक बेटी है, जो अब मां के साए से वंचित हो गई।
मृतका सुप्रिया शुक्ला की फ़ाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोला थाना क्षेत्र के ककरही गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय सुप्रिया शुक्ला, पत्नी अजय शुक्ला की मंगलवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
Trending Videos
सुप्रिया मूल रूप से देवरिया जिले के जगरनाथपुर की रहने वाली थी और उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व अजय शुक्ला से हुई थी। दंपत्ति की डेढ़ साल की एक बेटी है, जो अब मां के साए से वंचित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं ससुराल पक्ष इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है। मायके पक्ष ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं, हालांकि उनकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X