{"_id":"69e7e2a7a3125a57440611ff","slug":"50-seater-boat-will-run-in-ramgarhtal-tourism-will-get-a-boost-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1296630-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल में दौड़ेगी 50 सीटर बोट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा- अभी चलती है क्रूज-फ्लोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल में दौड़ेगी 50 सीटर बोट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा- अभी चलती है क्रूज-फ्लोट
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सार
यात्री बोट सेवा के संचालन के लिए जीडीए और जलमार्ग प्राधिकरण के बीच जल्द ही औपचारिक अनुबंध किया जाएगा। इस अनुबंध में संचालन, रखरखाव, राजस्व साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ब्रांडिंग जैसे अहम बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। परियोजना को अंतर्देशीय जलयान अधिनियम 2021 के तहत तय सुरक्षा और पर्यावरण मानकों के अनुरूप लागू किया जाएगा।
पर्यटन को मिलेगा और बढ़ावा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ताल में जल्द ही 50 यात्रियों की क्षमता वाली आधुनिक बोट सेवा शुरू होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शासन से वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, इस पहल से जहां पर्यटकों को आकर्षक सुविधाएं मिलेगी, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यात्री बोट सेवा के संचालन के लिए जीडीए और जलमार्ग प्राधिकरण के बीच जल्द ही औपचारिक अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अनुबंध में संचालन, रखरखाव, राजस्व साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ब्रांडिंग जैसे अहम बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। परियोजना को अंतर्देशीय जलयान अधिनियम 2021 के तहत तय सुरक्षा और पर्यावरण मानकों के अनुरूप लागू किया जाएगा।
प्राधिकरण ने जीडीए से अनुबंध का प्रारूप तैयार कर शीघ्र सुझाव देने को कहा है, ताकि शासन की अंतिम स्वीकृति के बाद परियोजना को धरातल पर उतारा जा सके। बताया जा रहा है कि परियोजना के लिए कुल 3.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 2.19 करोड़ रुपये की पहली किस्त उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से जीडीए को जारी कर दी गई है।
जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर बोट सेवा शुरू कर दी जाएगी।
जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर बोट सेवा शुरू कर दी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X