सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The lane towards Deoria bypass will open later, with the commencement of traffic on the flyover, people will get relief from traffic jams.

सिक्सलेन फ्लाईओवर : पहले एक लेन पर शुरू होगी आवाजाही...सड़क तैयार, अब हो रही लाइटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The lane towards Deoria bypass will open later, with the commencement of traffic on the flyover, people will get relief from traffic jams.
विज्ञापन
- देवरिया बाईपास की ओर लेन बाद में शुरू होगा, फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने से लोगों को जाम से मिलेगी राहत
Trending Videos



गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज तक शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। फ्लाईओवर पर पहले एक लेन तैयार कर आवागमन शुरू कराया जाएगा। देवरिया बाईपास पर फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए गर्डर का काम पूरा होने पर दूसरी लेन पर गाड़ियां आ-जा सकेंगी।
फ्लाईओवर पर सड़क बन चुकी है और आधुनिक लाइटिंग लगाई जा रही है। यह कार्य भी लगभग अंतिम चरण में है। देवरिया बाईपास की ओर अभी निर्माण कार्य बाकी है। अभी इसमें समय लगेगा। इसे देखते हुए पहले एक लेन पर आवाजाही शुरू की जाएगी। इसके शुरू होने से चार पहिया और भारी वाहन फर्राटा भरते निकल जाएंगे और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

रामगढ़ताल वाटर बॉडी पर पुल बनकर तैयार
रामगढ़ताल स्थित वाटर बॉडी पर बनाया गया पुल लगभग तैयार हो चुका है। करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पुल पर लाइटिंग का कार्य जारी है, जबकि कुछ फिनिशिंग कार्य अभी बाकी है। निर्माण एजेंसी के अनुसार, सभी कार्य इसी महीने पूरे कर लिए जाएंगे। पुल के शुरू होने से क्षेत्र में आवाजाही आसान होगी और लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह पुल बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह क्षेत्र के पीछे बनाए गए संपर्क मार्ग को भी मजबूती देगा।
--


हाॅर्बर्ट बांध पर महेवा से डोमिनगढ़ तक का कार्य अंतिम दौर में

महेवा से डोमिनगढ़ की ओर जाने वाले हॉर्बर्ट बांध मार्ग का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकांश हिस्सों में सड़क बनकर तैयार है और फिनिशिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि जहां रेगुलेटर पंप लगाए गए हैं, वहां कुछ तकनीकी कार्य अभी बाकी है। जल्द ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। मार्ग के शुरू होने से लोगों को सीधा और बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed