सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, two girls were called to a room on the pretext of toffees and molested – arrested

हैवानियत: 2 बच्चियों को टॉफी के बहाने कमरे पर बुलाया, पहले की अश्लील हरकत- फिर एक के साथ दुष्कर्म; गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे आकाश ने महिला की सात वर्षीय बेटी और उसकी चार वर्षीय भतीजी को टॉफी देने का लालच देकर अपने कमरे में बुला लिया। वहां उसने दोनों के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। सात वर्षीय बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। इसके बाद मां अपनी भाभी के साथ चार वर्षीय बच्ची की तलाश में आरोपी के कमरे में पहुंचीं। वहां वह चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्हें देखकर वह भाग गया।

In Gorakhpur, two girls were called to a room on the pretext of toffees and molested – arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी ने शनिवार को टॉफी देने के बहाने दोनों बच्चियों को अपने कमरे में बुलाकर पहले अश्लील हरकत की फिर उनमें से एक के साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos


पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, दुष्कर्म के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से उपचार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जनपद की एक महिला शाहपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में परिवार के साथ रहती है। वह घरों में चौका-बर्तन कर आजीविका चलाती है। उसके साथ भाभी और चार वर्षीय भतीजी भी रहती हैं। उसी मकान में गोला थाना क्षेत्र के परसिया निवासी 28 वर्षीय आकाश कुमार भी किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता है।

आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे आकाश ने महिला की सात वर्षीय बेटी और उसकी चार वर्षीय भतीजी को टॉफी देने का लालच देकर अपने कमरे में बुला लिया। वहां उसने दोनों के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। सात वर्षीय बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।

इसके बाद मां अपनी भाभी के साथ चार वर्षीय बच्ची की तलाश में आरोपी के कमरे में पहुंचीं। वहां वह चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्हें देखकर वह भाग गया। उधर, दुष्कर्म से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से दोनों बच्चियों का प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने आरोपी को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

एक हफ्ते पहले आरोपी ने पत्नी को भेज दिया था मायके
आरोपी आकाश किराए के मकान में परिवार संग रहता था। उसकी छह साल की एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी करता था। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी हमेशा शांत रहता था इसलिए किसी को कभी शक नहीं हुआ। एक हफ्ते पहले उसने पत्नी और बच्ची को मायके भेज दिया। इसके बाद उसने बच्चियों को बुलाकर ऐसी हरकत की।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed