फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A decision was taken to raise various issues, including the paper leak, at the Congress meeting.

Gorakhpur News: युवाओं की उम्मीदों और भविष्य पर चोट कर रही सरकार की व्यवस्था

Tue, 04 Aug 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A decision was taken to raise various issues, including the paper leak, at the Congress meeting.
गोरखपुर। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को बैठक हुई। इसमें ग्रामसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की व्यवस्था युवाओं की उम्मीदों और भविष्य पर चोट कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के पेपर लीक होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाखों युवा वर्षों तक परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन यह व्यवस्था युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राजेश तिवारी ने कहा कि जनता की परेशानियों से मुंह मोड़कर केवल कागजी उपलब्धियों और प्रचार के सहारे सरकार नहीं चल सकती। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे और जवाबदेही तय करने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, सतेंद्र निषाद, श्रवण पांडेय, जयंत पाठक, डॉ. चिन्मय पांडेय, राजीव पांडेय, व्यास मुनि उपाध्याय, विशाल त्रिपाठी, अनिल सोनकर, संतोष उपाध्याय, हजारीलाल जायसवाल, केसी भारती, महेंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र शाही, उत्कर्ष पांडेय व गणेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed