फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in the Gulriha police station area.

Gorakhpur News: दो पक्षों में मारपीट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत आठ पर एफआईआर

Tue, 04 Aug 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Incident in the Gulriha police station area.
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में एक रेस्टोरेंट पर भोजन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपने ऊपर हमले का आरोप लगाया है जबकि दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने मित्रों के साथ कस्बे के एक रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान भटहट के टोला बड़हरिया निवासी रमेश कन्नौजिया अपने साथियों मनोज कन्नौजिया, धर्मेंद्र गुप्ता और राजेश के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि यही लोग विधानसभा के सभी पदों पर कब्जा किए हुए हैं और कोई काम नहीं करवाते हैं। तहरीर के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया तो रमेश कन्नौजिया और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और सीने में चोटें आईं। अजय सिंह ने बताया कि उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है, जिसके कारण सीने में काफी दर्द है। जाते समय आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के भटहट के टोला बड़हरिया निवासी रमेश कन्नौजिया ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 29 जुलाई की रात भोजन करने रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान अजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अनुराग सिंह, मुकुंद उर्फ अभिषेक श्रीवास्तव और अमर कसौधन अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट की। रमेश का कहना है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से उसकी जान बच सकी। उनके अनुसार, पुलिस चौकी पर सोने का हनुमानजी की मूर्ति वाला लॉकेट और टूटा हुआ मोबाइल मिला। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed