फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation strict on cleanliness during Sawan; garbage vehicle drivers warned over absence

Gorakhpur News: मंदिर में गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर का तीन दिन का वेतन कटा

Tue, 04 Aug 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation strict on cleanliness during Sawan; garbage vehicle drivers warned over absence
- सावन में साफ-सफाई पर नगर निगम सख्त, अनुपस्थिति पर कूड़ा वाहनों के चालकों को चेतावनी
विज्ञापन



गोरखपुर। श्रावण मास के दौरान साफ-सफाई और कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर परिसर में गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर का तीन दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। दो जोन में 14 डोर-टू-डोर कूड़ा वाहनों के चालकों को अनुपस्थित दर्ज कर चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन को जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर परिसर व आसपास गंदगी की शिकायत मिली थी। इसके बाद सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में मंदिर परिसर और आसपास काफी गंदगी मिली। इससे कई दिनों से नियमित सफाई न होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


सावन मास को देखते हुए नगर निगम ने पहले ही सभी शिव मंदिरों एवं अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह-शाम विशेष सफाई, कूड़ा उठान और चूना छिड़काव के निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सीएलसी सुपरवाइजर सचिन कुमार का तीन दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। इसी प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी स्थित वाहन स्टोर पर सुबह पांच डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन खड़े मिले। चरगांवा गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के निरीक्षण में नौ डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन समय पर संचालन में नहीं मिले। इस कारण अनुपस्थित चालकों का एक दिन का वेतन काटने व चेतावनी देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed