{"_id":"6a74f8dce431fb6a13002336","slug":"a-degree-provides-recognition-character-earns-respect-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1409909-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डिग्री पहचान देती है, चरित्र दिलाता है सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डिग्री पहचान देती है, चरित्र दिलाता है सम्मान
Fri, 07 Aug 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंत्योदय के मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण : आनंदीबेन पटेल
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखें। उन्होंने कहा कि डिग्री व्यक्ति को पहचान दिलाती है लेकिन उसका चरित्र उसे सम्मान दिलाता है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विद्यार्थी भले ही शारीरिक रूप से अपेक्षाकृत कमजोर दिखाई देते हों लेकिन वे मानसिक रूप से अत्यंत प्रतिभाशाली, परिश्रमी और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय ने 74,481 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की हैं, जिनमें दो-तिहाई से अधिक छात्राएं हैं। शिक्षा में समान अवसर के बावजूद छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन में अंतर के कारणों पर गंभीर अध्ययन की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, एआई प्रयोगशालाओं, आधुनिक आईमैक लैब और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों जैसी पहलों की सराहना की।