फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fake passport for the Punjab-based criminal Billa was made using a Gorakhpur address.

UP: इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर 'बिल्ला' का फर्जी पासपोर्ट भी किया था सत्यापित, GRP सिपाही गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 11:11 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 11:11 AM IST
सार

जांच में सबसे चौंकाने वाला मामला पंजाब के अमृतसर निवासी गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला का सामने आया। मेहता थाना क्षेत्र के अर्जनमंगा निवासी जोबनजीत ने दीपू सिंह पुत्र संदीप सिंह के नाम से लच्छीपुर, भगवती चौराहा के पते पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर पासपोर्ट बनवाया था। इसी पासपोर्ट के जरिये वह विदेश चला गया था। इंडोनेशिया से डिपोर्ट होने के बाद उसके फर्जी पासपोर्ट का मामला खुला और पुलिस जांच आगे बढ़ी।

विज्ञापन
A fake passport for the Punjab-based criminal Billa was made using a Gorakhpur address.
आरोपी सिपाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली और पंजाब के गैंगस्टरों समेत 22 लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में गोरखनाथ थाना पुलिस ने जीआरपी में तैनात सिपाही शशिकांत यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोरखनाथ थाने में तैनाती के दौरान उसने फर्जी नाम और पते पर तैयार दस्तावेजों का सत्यापन किया था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के लोनहरा स्थित नसीरपुर कुसुम गांव निवासी शशिकांत यादव वर्तमान में गोरखपुर जीआरपी अनुभाग कार्यालय में तैनात है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि उसके जरिये सत्यापित कराए गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों ने पासपोर्ट बनवाए। पुलिस जांच में सामने आया है कि शशिकांत की तैनाती अवधि में करीब 45 लोगों के पासपोर्ट बने थे।

विज्ञापन

इनमें से 22 पासपोर्ट संदिग्ध पाए गए हैं। इन सभी में फर्जी नाम, पता या दस्तावेजों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसके माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर पासपोर्ट सत्यापन कराया गया था।

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर का पासपोर्ट भी फर्जी
जांच में सबसे चौंकाने वाला मामला पंजाब के अमृतसर निवासी गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला का सामने आया। मेहता थाना क्षेत्र के अर्जनमंगा निवासी जोबनजीत ने दीपू सिंह पुत्र संदीप सिंह के नाम से लच्छीपुर, भगवती चौराहा के पते पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर पासपोर्ट बनवाया था।

इसी पासपोर्ट के जरिये वह विदेश चला गया था। इंडोनेशिया से डिपोर्ट होने के बाद उसके फर्जी पासपोर्ट का मामला खुला और पुलिस जांच आगे बढ़ी।

दो अन्य अपराधियों ने भी बदले नाम-पते
जांच में दो अन्य अपराधियों के नाम भी सामने आए हैं। अमृतसर निवासी दयाल मल्ल ने गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर पते पर वर्ष 2024 में फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। बाद में उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली के शालीमार बाग निवासी हरसिमरन सिंह उर्फ बादल ने राजेश सिंह के नाम से लच्छीपुर पते पर वर्ष 2024 में पासपोर्ट बनवाया था। उसे दिसंबर 2025 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

डेढ़ साल में खड़ा किया नेटवर्क!
पुलिस के अनुसार, शशिकांत यादव की अगस्त 2023 में गोरखनाथ थाने में तैनाती हुई थी। करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान ही फर्जी पासपोर्ट सत्यापन का यह नेटवर्क सक्रिय हुआ। फरवरी 2025 में उसे निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया था। इसके बाद करीब छह माह पहले उसका स्थानांतरण जीआरपी में कर दिया गया। शशिकांत यादव वर्ष 2018 बैच का सिपाही है।

सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले लोगों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed