सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fire broke out on the third floor of a house in Mirzapur in Rajghat area of Gorakhpur, gutting the content

AC की शार्ट सर्किट से लगी आग: गोरखपुर के मिर्जापुर इलाके में 4 मंजिला मकान में भीषण आग- घर छोड़कर बाहर निकले

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर निवासी ऋषभ कश्यप ड्राइ फ्रूट्स का कारोबार करते हैं और उनके परिवार में करीब 12 सदस्य रहते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे तीसरे तल की खिड़की पर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग कमरे में फैल गई, जिससे घर में धुआं भर गया।

A fire broke out on the third floor of a house in Mirzapur in Rajghat area of Gorakhpur, gutting the content
आग की वजह से घर के अंदर जलकर सामान राख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में सोमवार सुबह एक चार मंजिला मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के तीसरे तल पर लगी, जिसके बाद घर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए नीचे की ओर भागे। सूचना मिलते ही पुलिस और गोलघर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि मिर्जापुर निवासी ऋषभ कश्यप ड्राइ फ्रूट्स का कारोबार करते हैं और उनके परिवार में करीब 12 सदस्य रहते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे तीसरे तल की खिड़की पर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग कमरे में फैल गई, जिससे घर में धुआं भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगते ही परिवार के सभी सदस्य शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और अपने बच्चों के साथ घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम करीब 45 मिनट से आग बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन सुबह 9:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

संकरी गली में मकान होने के कारण दमकल की गाड़ियों को दूर खड़ा करना पड़ा, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed