ट्रेन से कटकर मौत की आशंका: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का मिला शव, नहीं हो सकी पहचान- पुलिस ने PM के लिए भेजा
सोमवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि महुआतर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में एक युवक ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के महुआतर रेलवे क्रॉसिंग से करीब सौ मीटर उत्तर, मानीराम रेलवे स्टेशन की ओर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि महुआतर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में एक युवक ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गेहुआ, चेहरा गोल, कद औसत और शरीर दोहरा था। वह कत्थई रंग की हाफ टी-शर्ट और फुल पैंट पहने हुए था। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए थे, जबकि सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

कमेंट
कमेंट X