सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A huge crowd of candidates was seen at the city bus station on Tuesday for the Lekhpal examination.

लेखपाल परीक्षा : बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of candidates was seen at the city bus station on Tuesday for the Lekhpal examination.
विज्ञापन
गोरखपुर। लेखपाल परीक्षा को लेकर मंगलवार को शहर के बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न जिलों के लिए बस पकड़ने पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच अभ्यर्थी घंटों बसों का इंतजार करते रहे। बस स्टेशन परिसर में पर्याप्त छांव की व्यवस्था न होने से अधिकांश अभ्यर्थी एक बड़े पेड़ के नीचे बैठकर राहत लेते नजर आए। कई छात्र जमीन पर बैठकर अपने बैग रखे रहे और बस आने का इंतजार करते रहे। छात्र साहिल कुमार ने बताया कि काफी देर से धूप में देवरिया की बस का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अनुज मिश्रा ने बताया कि यहां धूप से काफी परेशानी है। पेड़ की छांव में कुछ देर शरण लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर लगभग 100 अतिरिक्त बसें चलवाई गईं थीं। इसमें फैजाबाद के लिए 20, गाजीपुर के लिए 15 बसें, बाकी मांग के अनुसार देवरिया, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जिलों से चलवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed