सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of a youth was found hanging from a tree in Campierganj.

Gorakhpur News: कैंपियरगंज में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth was found hanging from a tree in Campierganj.
विज्ञापन
कैंपियरगंज। सरपतहा के टोला धरमपुरवा में बृहस्पतिवार सुबह रामदयाल (35) का शव घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Trending Videos

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सरपतहा गांव निवासी परिवार व ग्रामीणों ने बताया कि रामदयाल की पत्नी कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को घर लाने की कोशिश में था। इसी दौरान पारिवारिक तनाव और ससुराल पक्ष से विवाद की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कैंपियरगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि रामदयाल का व्यवहार सामान्य था, घटना से लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed