सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From teachers and doctors to employees, appointments are to be made

आयुष विश्वविद्यालय : नियुक्ति नहीं होने से प्रभावित हो रही व्यवस्था

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
From teachers and doctors to employees, appointments are to be made
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। इसका असर स्पष्ट रूप से व्यवस्था पर पड़ रहा है। पढ़ाई से लेकर इलाज तक की गुणवत्ता पर इसका असर दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों, चिकित्सकों और कर्मचारियों के कुल 133 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसमें शिक्षकों की नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की जानी है, जबकि अन्य नियुक्तियां उप्र लोक सेवा आयोग की तरफ से होनी हैं। जून 2025 में विश्वविद्यालय के लोकार्पण के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सभी पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालकर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कुल 42 पद रिक्त हैं, जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 14-14 पद शामिल हैं। आयुर्वेद संकाय में तकनीकी के 38 और आयुर्वेद चिकित्सालय में 53 पद सृजित हैं। स्थायी नियुक्ति नहीं होेने के कारण कुछ चिकित्सकों को दूसरे संस्थानों से विश्वविद्यालय में संबद्ध किया गया है तो कई पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में कुलसचिव अजीत जायसवाल ने बताया कि आगामी कार्य परिषद की बैठक में शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखे जाने की योजना है। व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए संविदा पर शिक्षकों नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed