सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A modern commercial complex will be built in Pandeyhata, Rs 12.05 crore approved.

Gorakhpur News: शहर के पांडेयहाता में बनेगा आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, 12.05 करोड़ रुपये स्वीकृत

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सार

कॉम्प्लेक्स मौजा खुर्रमपुर के नॉर्मल परिसर की रिक्त भूमि (21 गाटा, कुल क्षेत्रफल 1.278 हेक्टेयर) में बनाया जाएगा। परियोजना के तहत बेसमेंट पार्किंग के साथ चार मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुल 64 दुकानें विकसित की जाएंगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

A modern commercial complex will be built in Pandeyhata, Rs 12.05 crore approved.
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स
विज्ञापन

विस्तार

शहर के विकास को गति देते हुए पांडेयहाता क्षेत्र में आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। परियोजना के लिए 12.05 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इससे यहां के व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Trending Videos


यह कॉम्प्लेक्स मौजा खुर्रमपुर के नॉर्मल परिसर की रिक्त भूमि (21 गाटा, कुल क्षेत्रफल 1.278 हेक्टेयर) में बनाया जाएगा। परियोजना के तहत बेसमेंट पार्किंग के साथ चार मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुल 64 दुकानें विकसित की जाएंगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भवन में आने-जाने की सुविधा के लिए 13 यात्री क्षमता वाली लिफ्ट भी लगाई जाएगी। निर्माण कार्य पर लगभग 18.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि बेसमेंट पार्किंग पर 9.46 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके

अतिरिक्त, विरासत गलियारा परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए 34.44 करोड़ रुपये की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद न केवल शहर की व्यापारिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पार्किंग की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed