सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangsters accused Diana Gang of Gorakhpur, who robbed Rs 80 lakh at gunpoint on the child news in hindi.

UP: डायना गैंग पर गैंगस्टर एक्ट, रिटायर्ड लेखपाल के घर डेढ़ साल के बच्चे पर रखा था तमंचा- लूटे थे 80 लाख

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
सार

एम्स थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय की तहरीर पर चिलुआताल इलाके के विस्तारनगर गिदहवा निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू यादव, भगवानपुर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू, शाहपुर इलाके के खरैया पोखरा निवासी अभिषेक चौहान, असुरन पुरानी चुंगी निवासी धनंजय चौहान, एम्स क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही टोला निवासी देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना, महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र निवासी संजय चौहान और संजय विश्वकर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Gangsters accused Diana Gang of Gorakhpur, who robbed Rs 80 lakh at gunpoint on the child news in hindi.
कुर्क करने पहुंची पुलिस और डायना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एम्स थाना क्षेत्र में रिटायर्ड लेखपाल के घर परिवार को बंधक बनाकर 80 लाख रुपये की डकैती डालने वाले डायना गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बीते पांच जनवरी को हुई इस सनसनीखेज वारदात में बदमाशों ने डेढ़ साल के बच्चे के सीने पर तमंचा रखकर परिवार को धमकाया था।



अब पुलिस ने इस मामले में शामिल सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही उनकी अवैध संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय की तहरीर पर चिलुआताल इलाके के विस्तारनगर गिदहवा निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू यादव, भगवानपुर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू, शाहपुर इलाके के खरैया पोखरा निवासी अभिषेक चौहान, असुरन पुरानी चुंगी निवासी धनंजय चौहान, एम्स क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही टोला निवासी देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना, महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र निवासी संजय चौहान और संजय विश्वकर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर जनपद और अंतरजनपदीय स्तर पर अपराध कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों की अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। जल्द ही संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

यह है मामला
रजही मौर्या चौराहा निवासी रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह (70) के घर पांच जनवरी की शाम चार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में डकैती की थी। शाम करीब 6:42 बजे दो बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गेट की घंटी बजाई। बालेंद्र सिंह को लगा कि कोई कूरियर देने आया है, लेकिन गेट खुलते ही बदमाश सीमेंट का भुगतान मांगने लगे।

कुछ समझ पाते उससे पहले एक बदमाश ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश परिवार को बंधक बनाकर घर के अंदर घुस गए। घर में मौजूद पत्नी ऊषा सिंह, बहू कल्पना सिंह और पूर्णिमा सिंह को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया।

बदमाशों ने अलमारियों की चाबियां लेकर सोने-चांदी के गहने और करीब चार लाख रुपये नकद लूट लिए। महिलाओं के जेवर भी उतरवा लिए गए। इसी दौरान एक लॉकर की चाबी नहीं मिलने पर बदमाशों ने डेढ़ साल के बच्चे के गले पर तमंचा सटा दिया। उन्होंने परिवार को धमकाते हुए कहा कि चाबी नहीं मिली तो बच्चे को गोली मार देंगे। बाद में बदमाशों ने लॉकर तोड़कर उसमें रखे गहने भी समेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed